भारत विकास सूचकांक में पिछड़ा भारत। बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान से भी पीछे।

============

हाल ही में मानव विकास सूचकांक दो हजार तेईस – चौबीस की रिपोर्ट जारी की गई। जिसमे एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति चिंताजनक बताई गई हैं। इस सूची में भारत सबसे पिछड़े देशों में एक हैं। इस रिपोर्ट में भारत की स्थिति श्रीलंका, बंगलादेश और भूटान जैसे देशों से भी खराब बताया गया हैं।

================

हाल ही में जारी मानव विकास सूचकांक में भारत एक सौ चौतीसवें (134वें) स्थान पर हैं, जो बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान और चीन से भी काफी पीछे हैं।

बताते चलें की हाल ही में ‘ब्रेकिंग द ग्रिडलॉक: रीइमेजिनिंग कोऑपरेशन इन ए पोलराइज्ड वर्ल्ड’ शीर्षक वाली दो हजार तेईस – चौबीस मानव विकास रिपोर्ट के अनुसार भारत उन देशों में शामिल हैं जो विकास की प्रगति हासिल करने में असफल हैं।

इस रिपोर्ट में देशों को चार श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया हैं। जिसमे ‘बहुत उच्च’, ‘उच्च’, ‘मध्यम’ और ‘निम्न मानव विकास’ हैं।

इस सूची में भारत के ही पड़ोसी देश चीन और श्रीलंका को उच्च मानव विकास श्रेणी में रखा गया हैं। जबकि रिपोर्ट में भूटान और बांग्लादेश के साथ साथ भारत को भी ‘मध्यम मानव विकास’ के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है।

बताते चलें की रिपोर्ट में उच्च मानव विकास की श्रेणी में वर्गीकृत किए गए भारत के पड़ोसी देश चीन का स्थान इस सूची में पचहत्तरवां (75वां) हैं, जबकि श्रीलंका इस सूची में अठहतरवें (78वें) स्थान पर हैं।

वहीं मध्यम मानव विकास के अंतर्गत वर्गीकृत किए गए भूटान इस सूची में एक सौ पच्चीसवें (125वें) स्थान पर और बांग्लादेश एक सौ उनतीसवें (129वें) स्थान पर हैं।

जबकि भारत की स्थिति अपने पड़ोसी देशों चीन, श्रीलंका, भूटान और बांग्लादेश से भी खराब हैं क्योंकि इस सूची में भारत का स्थान एक सौ चौतीसवां (134वां) हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, महामारी के बाद भी समृद्ध देशों में अभूतपूर्व स्तर की वृद्धि देखी गई है, जबकि दुनिया के आधे सबसे गरीब देश अपनी महामारी से पहले की प्रगति का स्तर हासिल करने में भी विफल रहे हैं। जिसमे भारत भी शामिल हैं।

बताते चलें की भारत उन देशों में शामिल हैं जहा सरकार सबसे अधिक टैक्स (कर) वसूलती हैं।

भारत सरकार शिक्षा से लेकर कफन तक पर टैक्स लेती हैं लेकिन अफसोस की इसके बाद भी विकास की प्रगति में हमारा देश पिछड़ा हुआ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here