मनुवादियों के अफवाहों पर भड़के एमके स्टालिन।

========

तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों पर हत्या के फ़र्जी ख़बरों पर बोले स्टालिन।

स्टालिन ने कहा, “तमिलों को एकता और भाईचारा पसंद है।”

=========

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों को मारने की अफवाहों पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री मू० एमके स्टालिन का बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि, साल 2024 के आम चुनावों से पहले एकजुट विपक्ष बनाने के उनके बयानों के कारण राज्य में प्रवासी श्रमिकों पर हमले और धमकी से जुड़ीं फ़र्ज़ी ख़बरें और अफ़वाहें फैलाई गईं।

==========

भाजपा नेताओं समेत कई मीडिया चैनलों द्वारा यह ख़बर फैलाई गयी थी कि तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों खास कर बिहार, झारखंड औऱ यूपी के मजदूरों को वहाँ मारा जा रहा हैं।

इस ख़बर के बाद से ही उत्तर भारत के लोगो में दक्षिण भारत के लोगो के प्रति आक्रोश का माहौल था। हालांकि तमिलनाडु पुलिस औऱ बिहार पुलिस ने यह पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है कि यह महज एक अफवाह हैं। जिसमे जरा भी सच्चाई नहीं है।

तमिलनाडु पुलिस ने विभिन्न मीडिया चैनलों औऱ लोगो पर गलत सूचना फैलाने के आरोप में एफआईआर भी दर्ज किया हैं। वही इस मामले में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन का बयान भी सामने आया हैं।

उन्होंने कहा कि, 2024 के आम चुनावों से पहले एकजुट विपक्ष बनाने के उनके बयानों के कारण राज्य में प्रवासी श्रमिकों पर हमले और धमकी से जुड़ीं फ़र्ज़ी ख़बरें और अफ़वाहें फैलाई गईं।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, उत्तर भारतीय राज्यों के भाजपा सदस्यों ने बुरी नीयत से ऐसा किया हैं। उन्होंने दावा किया कि, बीते कई दशकों से विभिन्न राज्यों के लोग तमिलनाडु में रह रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में कई लोग रोजगार के लिए यहां आए हैं। इन लोगों को राज्य के किसी भी हिस्से में कोई समस्या नहीं है।’

उनका दावा हैं की बिहार के प्रतिनिधि भी इस बात से सहमत हैं कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों को कोई परेशानी नहीं है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि, “इन फर्जी खबरों के फैलने के बाद मैंने पूछताछ की और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी बात की। डीजीपी ने साफ साफ कहा है कि, तमिलनाडु में ऐसी कोई घटना नहीं है। यहां तक कि बिहार के प्रतिनिधियों ने भी तमिलनाडु का दौरा किया और पूरी संतुष्टि के साथ वापस लौटे।

अपने बयान में स्टालिन ने कहा कि, ‘तमिलों को एकता और भाईचारा पसंद है।’ उन्होंने आगे कहा, तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है जो ‘वंधोरई वाला वैकुम तमिलनाडु’ के लिए जाना जाता है जिसका मतलब होता हैं जो कोई भी यहां आता है, तमिलनाडु उनके जीवन को बेहतर बना देता हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here