अमित प्रजापति को न्याय दिलाने मैदान पर उतरी मूलनिवासी संघ और मूलनिवासी विद्यार्थी संघ।

===============

द्विज शिक्षक अजित पांडेय के अपमान से तंग आकर की आत्महत्या।

अमित जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट का था छात्र।

============

जातिवाद का एक और मामला मध्य प्रदेश के सीधी जिले से निकलकर आया हैं । जहा उसके शिक्षक अजित पांडेय द्वारा इतना प्रताड़ित किया गया कि मूलनिवासी छात्र ने जातिसूचक और अपमानजनक शब्दो से तंग आकर आत्महत्या कर लिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मूलनिवासी संघ और मूलनिवासी विद्यार्थी संघ ने न्याय की मांग करते हुए रामपुर नैकिन थाना का घेराव किया हैं।

=============

दिनांक 18 जनवरी, 2023 (बुधवार) को रामपुर नैकिन थाना का घेराव करते हुए मूलनिवासी संघ और मूलनिवासी विद्यार्थी संघ ने सीधी जिले के पड़खुरी गांव निवासी मूलनिवासी आल्हा प्रजापति के पुत्र अमित प्रजापति मामले में न्याय की मांग की हैं।

बताते चलें कि मूलनिवासी अमित प्रजापति जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट में कक्षा आठवीं का छात्र था । जिसने अपने द्विज शिक्षक अजित पांडेय द्वारा किये गए अपमान से तंग आकर बीते दो जनवरी को आत्महत्या कर लिया था।

इस मामले में पुलिस की लापरवाही साफ साफ दिखाई देती है। मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, मध्यप्रदेश का आरोप हैं कि, “इस मामले की रिपोर्ट दो जनवरी, 2023 को छात्र के पिता
रामपुर नैकिन थाना दर्ज कराने गए। किंतु थाना प्रभारी द्वारा तीन जनवरी, 2023 को प्राथमिकी दर्ज की गई। तथा आरोपी को छह जनवरी 2023 तक गिरफ्तार नही किया गया। जिसके कारण अजित पांडेय विद्यालय चुरहट से छुट्टी लेकर फरार हो गए।”

इस मामले को लेकर मृतक अमित प्रजापति के पिता आल्हा प्रजापति ने कहा की, ”मेरे बेटे के दोस्त ने बताया कि स्कूल टीचर ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की थी। जिससे उनका बेटा परेशान हो गया था और उसने कल फांसी लगा ली।

बता दें कि छात्र ने एक सुसाइड नोट लिखा था। जिसको बरामद किया गया है। अजित प्रजापति के पिता का आरोप हैं कि, सुसाइड नोट में बच्चे ने शिक्षक अजीत पांडेय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि, शिक्षक ने उसके साथ गाली-गलौज की थी। साथ ही पूरी कक्षा के सामने आत्महत्या करने वाले छात्र को शिक्षक ने बेइज्जत भी किया था। मामले में पिता का आरोप है कि इसी घटना के बाद उनके बेटे ने 2 जनवरी को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here