बामसेफ राज्य इकाई झारखंड की नई कार्यकारिणी का गठन।

========

बीते सात मई, हो हजार तेईस को संगठन सचिव, बामसेफ, नई दिल्ली सह झारखंड राज्य प्रभारी मू० मनोज कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न की गई । जिसमें बामसेफ राज्य इकाई झारखंड की पुरानी कार्यकारिणी समिति को भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी समिति दो हजार तेईस-चौबीस (2023-24) का गठन किया गया।

=========

बीते दिनों बामसेफ राज्य इकाई झारखंड की दो हजार बाईस-तेईस (2022-23) कार्यकारिणी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी दो हजार तेईस-चौबीस (2023-24) का गठन किया गया। जिसमे मू० कमलेश्वर मांझी सर को अध्यक्ष और मूलनिवासी संजय राम सर को नए महासचिव के रूप में चुना गया।

जबकि वाईस प्रेसिडेंट के रूप में मू० एड० प्रीति मुर्मू, मू० हिदायतुल्ला अंसारी, मू० राम प्रवेश राम और मू० डॉक्टर प्रमोद राम को चुना गया। वही ऑर्गनिसशन सेक्रेटरी के रूप में मू० मिथलेश रजक, मूलनिवासी चंद्रशेखर मरांडी और नवीन यादव को चुना गया। जबकि आफिस सेक्रेटरी के रूप में मूलनिवासी लालचंद रजक को चुना गया।

इस नई कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष के रूप में मू० रंजन चौधरी और उप कोषाध्यक्ष के रूप में मू० रितेश कुमार को चुना गया।

जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मू० सलीम तिरकी, मू० रामसेवक दास, मू० एड० विनीता कालिंदी, मू० नरेश दास, मू० अजय रावत , मू० निशांत सिन्हा, मू० जितेंद्र कुमार, मू० कमलेश राम, मू० इंजीनियर रविन्द्र राम, मू० कौलेश्वर दास और मू० जय कुमार सिंह को चुना गया।

बामसेफ राज्य इकाई झारखंड की इस नई कार्यकारिणी ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रण लिया।

पदाधिकारियों ने कहा की, अब संगठन और मूलनिवासी महापुरुषों के कारवां के प्रति हमारी जिम्मेदारी कई गुना बढ़ गई हैं। उम्मीद है कि हम अपने कार्यकाल में बेहतर करेंगे।

उन्होंने कहा, हमारा संकल्प यही रहेगा कि हम संगठन की विचारधारा जो फुले-अम्बेडकरी विचारधारा हैं उसे झारखंड के घर घर तक पहुंचाए। हम अधिक से अधिक अपने मूलनिवासी बहुजन समाज के लोगो से संवाद करेंगे। उनतक मूलनिवासी विचार धारा के साथ साथ संविधान के प्रावधानों और उनमें दिए उनके मौलिक अधिकारों को बताएंगे।

बताते चलें कि बामसेफ देश के एससी, एसटी, ओबीसी और कनवर्टेड माइनॉरिटी के सरकारी कमर्चारियों का सबसे बड़ा राष्ट्रीय स्तरीय संगठन है। जो फुले – अम्बेडकरी विचारधारा पर देश के विभिन्न राज्यों में निरंतर कार्य कर रही हैं।

इसके कई ऑफ शूट विंग्स भी हैं जैसे मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ, मूलनिवासी सभ्यता संघ जो समाज मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here