बामसेफ महाराष्ट्र यूनिट के पूर्व अध्यक्ष प्रोफे सचिन गायकवाड नहीं रहें।

 बामसेफ महाराष्ट्र राज्य यूनिट के निर्वर्तमान अध्यक्ष प्रोफे एस एन गायकवाड इनका  6 अप्रैल 2021 को शाम 7 बजे अमरावती में दुःखद निधन हुआ। वे पिछले कुछ समय से दुर्धर व्याधि बीमार थे।

प्रोफेसर एस एन गायकवाड फूले अम्बेडकरी आंदोलन में समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्यकर्ताओं में प्रख्यात थे। बामसेफ के 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कोर्स की संरचना और साहित्य निर्माण में उन्होंने प्रमुख भूमिका निभायी। बामसेफ के साथ साथ सभी विंग्स के कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन पर उनका हमेशा बल रहा।  

वह वर्ष 2019 -2020 और 2020 -2021 में महाराष्ट्र राज्य के राज्य अध्यक्ष रहे।

बामसेफ एवं सभी ऑफशूट विंग्स के माध्यम से बीएस -4  महाअभियान तथा आंदोलन की गतिविधियों को गांव स्तर तक ले जाने के लिए जो योजना बनायी गयी उसमें उनका विशेष सहभाग और नेतृत्व रहा।

बीते वर्ष कोरोना महामारी में भी उन्होंने महाराष्ट्र राज्य का अधिवेशन प्रत्यक्ष रूप से आयोजित किया था, उनकी तबियत ठीक नहीं होते हुए भी वे उसमें शरीक हुए थे।  

राष्ट्रपिता ज्योतिबा फूले सामाजिक क्रांति संस्थान, नागपुर में हुए बामसेफ के राष्ट्रीय अधिवेशनों की तैयारी में वह हमेशा समर्पित रूप से कार्य करते हुए सभी ने उन्हें देखा है।
 
बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन गंगाधर इन्होने कहा कि उनके इस प्रकार से असामयिक रूप से दुखद निधन से आंदोलन और संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके योगदान समर्पण को संगठन के इतिहास में हमेशा हमेशा के लिए याद रहेगा।

बामसेफ के राष्ट्रीय महासचिव आर एस राम इन्होने शोकसंदेश भेजते हुए कहा हमारे आंदोलन के एक कर्मठ एवं समर्पित सिपाही के असामयिक निधन से आज पूरा संगठन स्तब्ध एवं दुखी है। हमारा जुझारू कार्यकर्ता हमारे बिच नहीं रहा जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।

मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एस धम्मी, पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया डेमोक्रेटिक के राष्ट्रीय बी डी बोरकर इन्होने गहरा दुःख व्यक्त किया कि उनके इस प्रकार से असामयिक निधन से संगठन को अपूरणीय  क्षति पहुंची है।  परिवार को ढाढस बंधाते हुए उन्होंने कहा कि परिवार इस दुखद घडी में स्वयं को संभाले, संगठन उनके साथ खड़ा है।

देश भर से हजारों कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक सन्देश भेजे हैं।

बामसेफ एवं सभी ऑफशूट संगठन तथा एमएनटी परिवार इस समर्पित कैडर को विनम्रतापूर्वक सैलूट करते हुए भावभीनी आदरांजली अर्पित करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here