गणतंत्र दिवस के अवसर पर मनुवादियों की गुंडागर्दी।

============

मनुवादियों ने तोड़ी बाबा साहेब और जननायक बिरसा मुंडा की मूर्ति।

सीधी, मध्यप्रदेश में मनुवादियों ने फैलाया उपद्रव।

============

दिनांक 26 जनवरी, 2023 को सीधी (मध्य प्रदेश) में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मनुवादी ताकतों ने उपद्रव फैलाकर आयोजित कार्यक्रम में बाधा डालने का काम किया साथ ही संविधान निर्माता बाबा साहेब और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को छतिग्रस्त किया । इस घटना के बाद मूलनिवासी संघ समेत कई संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाई की मांग की हैं।

================

घटना मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जमोडी थाना के पडखुरी गांव की हैं। जहाँ मनुवादी ताकतों ने संविधान निर्माता बाबा साहेब और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा को छतिग्रस्त करते हुए आयोजित कार्यक्रम में बाधा डालने का काम किया ।

आरोप हैं कि पडखुरी गांव के मनुवादियों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में उत्पाद मचाकर मूलनिवासी महापुरुषों की प्रतिमा को छतिग्रस्त करने का काम किया । मुख्य आरोपियों में निक्कू द्विवेदी, अमरेश द्विवेदी , विनय द्वेदी, योगेश द्विवेदी आदि का नाम शामिल हैं।

इस घटना के बाद मूलनिवासियो में आक्रोश का महौल हैं। कई मूलनिवासी संगठनों ने इस घटना की निंदा की हैं। मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक, भीम आर्मी, ओबीसी महासंघ, अपाक्स आदि संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए माननीय कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय से लेकर महामहिम राष्ट्रपति तक को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की हैं।

मूलनिवासी संघ द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक, “गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत पडखुरी नंबर दो , थाना जमोडी, जिला सीधी (मध्यप्रदेश) में गणतंत्र दिवस समारोह में ग्राम पंचायत भवन में जाकर भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर जी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर गांव के निक्कू द्विवेदी पिता जितेंद्र द्विवेदी, अमरेश द्विवेदी पिता मुन्ना उर्फ भूपेंद्र द्विवेदी, एवं उनके सहयोगी विनय द्विवेदी, योगेश द्विवेदी एवं सभी निवासी ग्राम पडखुरी नंबर दो थाना जमोडी जिला सीधी (मध्य प्रदेश) ने पैर के जूते मारकर क्षत-विक्षत करने व गणतंत्र दिवस समारोह में निर्वाचित प्रतिनिधि ग्राम पंचायत के सरपंच जो आदिवासी समाज से हैं को माँ बहन की गली देने तथा समारोह में जो राष्ट्रीय आयोजित था, अभद्रता करने वाले अपराधियो के ऊपर राष्ट्रीय द्रोह का मुकदमा दायर कर गिरफ्तार किया जाय।

मूलनिवासी संघ ने चौबीस घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी । साथ ही यह भी कहा था कि अगर चौबीस घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती हैं तो जमोडी चौकी प्रभारी जो स्वयं आरोपियों की जाति से हैं उन्हें थाना से हटाया जाए और किसी योग्य थाना प्रभारी को वहां पदस्थ कर 48 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here