==============
वैदिक काल से भारत में जाति की उत्पत्ति हुई?
आर्यो ने आदिवासियों को जातियों में बंटा?
==============
भारत में सामाजिक असमानता और अस्पृश्यता कोई नई-नई उपजी नहीं हैं । बल्कि इसका इतिहास लगभग तीन हजार साल पुराना हैं। तीन हजार साल पुराना मतलब तीन हजार सालों तक देश के मूलनिवासियों का शोषण। यह समय आर्यो के आक्रमण से सिंधु घाटी सभ्यता का अंत और वैदिक काल का समय था। लेकिन भारत की इन तमाम समस्याओं का जिम्मेदार कौन हैं? आईये समझने का प्रयास करते हैं।
===============
भारत में जाति की उत्पत्ति और अनेकों समाजिक असमानता का जिम्मेदार कौन है ? इसे न्यायमूर्ति एचएन नागमोहन दास आयोग के हालिया रिपोर्ट के मुताबिक समझने का प्रयास करते हैं।
इस आयोग ने अपने दो हजार बीस के रिपोर्ट में भारत में सामाजिक असमानता और जाति की उत्पत्ति के लिए वैदिक दर्शन को जिम्मेदार ठहराया हैं। बताते चले कि यह वही आयोग हैं जिसने एससी-एसटी के आरक्षण में वृद्धि का नेतृत्व किया था।
आयोग ने अपनी रिपोर्ट में सामाजिक असमानता और जाति व्यवस्था के लिए ‘वैदिक दर्शन के उद्भव’ को जिम्मेदार ठहराया है। रिपोर्ट के मुताबिक,
यह सब ब्राह्मणों, उपनिषदों, महाभारत और रामायण जैसे महाकाव्यों के कारण हुआ है, जिसे हाल ही में भाजपा सरकार ने औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया। ‘जातियों की उत्पत्ति’ शीर्षक वाले एक अध्याय में, रिपोर्ट में कहा गया है कि, हर जाति का एक जातीय चरित्र होता है। एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया का हवाला देते हुए, रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत चार हजार छह सौ पैतीस जातीय समुदायों का घर था, जिनमें से प्रत्येक के अपने वंशानुगत लक्षण, भाषाएं, भोजन की आदतें आदि थे।
रिपोर्ट के अनुसार , भारत में आर्य संस्कृति ने आदिवासी समुदायों की संस्कृति को जाति समुदायों में बदलने में एक प्रमुख भूमिका निभाई।’ रिपोर्ट ने दावा किया कि, स्थानीय मूलनिवासी कई विदेशी आक्रमणकारी जैसे आर्य, फारसी, यूनानी, हूण, तुर्क, मंगोलियाई, यूरोपीय आदि आए और स्थानीय लोगों के खिलाफ लड़े । स्थानीय लोगों और बाहरी लोगों के बीच संघर्ष हुआ। युद्ध जीतने वाले शासकों ने स्थानीय महिलाओं के साथ संबंध विकसित किए और परिणामस्वरूप मिश्रित जातियों का उदय हुआ। ये मिश्रित नस्लें अलग-अलग समूह बन गईं।
रिपोर्ट ने भगवाग गीता के चौथे अध्याय का हवाला देते हुए वर्ण व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि, शिक्षा और ज्ञान को ब्राह्मणों का एकाधिकार बना दिया गया है। सेना और प्रशासन क्षत्रिय के लिए था, वैश्यों के लिए व्यापार और वाणिज्य और शूद्रों को कठिन, अशोभनीय और गंदा काम करने के लिए बनाया गया था और सामाजिक व्यवस्था की निम्नतम स्थिति में रखा गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, चतुर्वर्ण से परे, लोगों का एक अछूत वर्ग बनाया। जाति आधारित असमानता समाज में व्याप्त है। यहाँ आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में असमानता दिखती है।
आपको क्या लगता हैं? भारत में जाति की उत्पत्ति का जिम्मेदार कौन हैं?








