नौकरियों के लिए क्यों तरस रहे हैं युवा?

============

केंद्र के पास लाखो पदे खाली।

आखिर रिक्त पदों को क्यों नहीं भरना चाहती हैं सरकार?

============

आज इस देश में डिफेन्स सेक्टर के कुछ वेकैंसीज को छोड़ कर बाकी किसी भी सेक्टर में सरकार की तरफ से वेकैंसी न के बराबर निकल रही हैं । रेलवे का भी हाल यही हैं। दो हजार उन्नीस में निकाली गई भर्ती को तीन साल बाद भी इसकी प्रक्रिया पूरी नहीं कि गयी हैं।

लेकिन सवाल ये हैं कि आखिर क्यों सरकार युवाओं को नौकरियां नहीं देना चाहती हैं? जबकि बीजेपी ने खुद दो हजार चौदह के आम चुनाव में दो करोड़ नौकरियां हर साल देने का वादा किया था।

अगर हम रिक्त पदों की बात करे तो देशभर में ऐसा कोई भी विभाग नहीं है जिसमे खाली पद न हो। देशभर में शिक्षा विभाग , पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग , रेलवे विभाग , डाक विभाग, न्यायालय में , राजस्व विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य सभी विभागों में लाखों पद खाली पड़े है। लेकिन फिर भी करोड़ो युवा डिग्रियां लेकर नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं।

संसद में सरकार द्वारा पेस किये गए आकड़ों के मुताबिक़ देशभर में सबसे ज्यादा रिक्त पद शिक्षकों के है। आंकड़ो के अनुसार प्राथमिक शिक्षकों के खाली पदों की संख्या नौ लाख से भी अधिक है। जबकि माध्यमिक शिक्षकों के रिक्त पदों की संख्या एक लाख से अधिक है।

अक्टूबर दो हजार इक्कीस के आंकड़ो के मुताबिक, रिक्त पदों के मामले में पुलिस विभाग दूसरे नम्बर पर हैं। देशभर में करीब पांच लाख चार हजार पुलिस के रिक्त पद है। पुलिस विभाग के अतिरिक्त डिफेन्स सर्विसेज और पैरामिलिट्री फोर्सेस में करीब सवा लाख पद रिक्त है।

अदालतों में करीब साठ हजार, डाक विभाग में करीब चौवन हजार, रेलवे में लगभग ढाई लाख पदे खाली पड़ी हैं। वही सबसे प्रमुख और जरूरी विभाग में गिने जाने वाली स्वास्थ्य विभाग में भी लाखो पद खाली पड़ी हैं। जानकारी के मुताबिक, देश भर में स्वास्थ्य विभाग के अंदर एक लाख छह हजार रिक्त पद है।

वहीं सरकार द्वारा दिये गए हालिया जानकारी के मुताबिक एक सितंबर दो हजार बाईस तक
सीएपीएफ यानी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में कुल दस लाख पांच हजार सात सौ नवासी पद स्वीकृत हैं, जिनमें चौरासी हजार चार सौ पांच पद खाली हैं। इनमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में उनतीस हजार नौ सौ पचासी पद, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में उन्नीस हजार दो सौ चौवन पद और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में ग्यारह हजार चार सौ दो पद खाली हैं।

इनसब के अलावा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में दस हजार नौ सौ अठारह, असम राइफल्स में नौ हजार छह सौ उनसठ और भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में तीन हजार एक सौ सतासी पद खाली हैं।

अगर बैंकों की बात करें तो बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिसर पद पर दो हजार सात सौ छत्तीस , क्लर्क पद पर छह सौ इक्कीस और सब स्टाफ पद पर उन्नीस सौ अडतालसी पद खाली हैं। पंजाब नेशनल बैंक में एक सौ बासठ ऑफिसर पद, बारह सौ तिरपन क्लर्क पद और चार हजार छह सौ तीन सब स्टाफ पद खाली है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में तीन हजार तीन सौ अठहत्तर ऑफिसर, चार सौ छियासठ क्लर्क और बारह सौ पैतालीस सब स्टाफ के पद खाली हैं। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में भी चौदह सौ पच्चीस ऑफिसर, पांच हजार क्लर्क और पच्चीस ऑफिसर पद खाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here