संगठन अनुशासन की ताकत को हम सभी लोग समझते हैं और मानते हैं। संगठन वह होता है जहां निश्चित विचार, निश्चित उद्देश्य, निश्चित दिशा और समान कार्य होता है। किसी भी छोटे-बड़े कार्य के लिए संगठन की आवश्यकता होती है। एक विश्वप्रसिद्ध कहावत है कि “एक अच्छी कार्य प्रणाली लक्ष्य की राह की दूरी कम करती है।”
साथियों उत्तराखंड राज्य में 13 जिले हैं। लगभग इन सभी जिलों में पिछले कुछ वर्षों से संविधान जागरूकता कार्यक्रम लगातार चल रहा है। “डोर टू डोर बीसफोर सामाजिक लोकतंत्र की ओर” इस नारे को लेकर कई कार्यकर्ता संगठनात्मक रूप से कार्य कर रहे हैं। बीएस4 अर्थात भारतीय संविधान सम्मान सुरक्षा व संवर्धन महा जनजागरण अभियान। इस अभियान के तहत लोगों को संविधान के बारे में न केवल जानकारी दी जा रही है बल्कि उन्हे संविधान को लागू करने-करवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
बीते रविवार 24 अप्रैल 2022 को उत्तराखंड राज्य के पांच जिलों में एकसाथ संविधान चेतना रैलियों का आयोजन किया गया। देहरादून, चमोली, उधम सिंह नगर, रानीखेत, नैनीताल व पिथौरागढ़ इन पांच जिलों में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
देहरादून में करीब 15 विभिन्न संगठनों प्रतिनिधि सहभागी हुए थे। इस जागरूकता रैली के नियोजन में बामसेफ के राज्य सचिव मू संजय कुमार, बामसेफ जिला अध्यक्ष मू मनीष कुमार, मूलनिवासी संघ के राज्य अध्यक्ष मू. सुधीर कुमार, राज्य कार्यकारिणी सदस्य मू बी पी सिंह और मू हनुमंत ने प्रमुख भूमिका निभाई।
उधम सिंह नगर में हुए जागरूकता रैली में बामसेफ जिला अध्यक्ष मू डॉ सचिन, मूलनिवासी संघ जिला अध्यक्ष कामता प्रसाद, मक्कम के जिला अध्यक्ष डॉ. अवधेश राम, पीपीआईडी केजिला अध्यक्ष सुधीर कुमार और राज्य महासचिव हरीश मौर्य ने रैली को सफल बनाने में नेतृत्व किया।
नैनीताल में हुई रैली के आयोजन में बामसेफ राज्य संगठन सचिव देवेन्द्र कुमार, बामसेफ जिला अध्यक्ष नीरू कपूर, मूलनिवासी संघ जिला अध्यक्ष सुंदर लाल, मू हेमा टमटा मैडम, आर सी बौद्ध, पीपीआईडी के मनोज कुमार नाग व पीपीआईडी के राज्य अध्यक्ष मू एड डॉ प्रमोद कुमार ने नेतृत्व किया।
चमोली की संविधान चेतना रैली में बामसेफ राज्य संगठन सचिव मू देवेन्द्र अग्निहोत्री, मू मूलनिवासी संघ जिला अध्यक्ष पुष्पा कोहली मैडम, बामसेफ जिला उपाध्यक्ष मू प्रभा कुमारी मैडम, बामसेफ प्रशिक्षण सचिव मू राकेश टमटा, बामसेफ राज्य कार्यकारिणी सदस्य मू हरीश टमटा, वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहम्मद खालिद, मोहम्मद आदिल अंसारी, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के जिला अध्यक्ष मू धीरज कुमार, सेवा स्तंभ के हरीश तोपवाल, पीपीआईडी के मनीष कपरवाल व बामसेफ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मू सुनीता कपरवाल मैडम ने नेतृत्व किया।
पिथौरागढ़ की संविधान चेतना रैली में बामसेफ के जिला अध्यक्ष मू एड गिरीश प्रसाद, जिला महासचिव प्रमोद कुमार टमटा, बामसेफ के वरिष्ठ कार्यकर्ता मू महेश मूरारीव, मूलनिवासी धरमराम, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मू गंगोत्री दत्ताल मैडम, मू धर्मेन्द्रलाल टमटा व मूलनिवासी संघ के मू कैलाश नाथ इन्होंने रैली को सफल बनाने में नेतृत्व किया।
इन सभी जगह स्थानीय विभिन्न संगठनों ने उत्साह के साथ सहभाग लिया। संविधान जागरूकता को लेकर कार्यकर्ताओने विभिन्न फलक लेकर संविधान जागृति मार्च निकाला। डोर टू डोर बीसफोर सामाजिक लोकतंत्र की ओर, मेरी शान भारत का संविधान, पीपल्स सोशल एक्शन आदि नारों से रैली ने लोगों का ध्यान खींचा। जगह जगह हुए इस जागृति मार्च को अंत में सभा में रूपांतरित करते हुए गणमान्य कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को संबोधित किया।
अब लेकर चलते हैं हरियाणा में, जहां चार जिलों में 24 अप्रैल 2022 को कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुए। आपको बता दें की बामसेफ की कार्यप्रणाली के तहत कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर यह इसका निरंतर कार्य का अभिन्न हिस्सा है। तहसील स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक लगातार प्रशिक्षण शिविर होते हैं। इन प्रशिक्षण शिविरों के लिए बामसेफ का अपना सिलेबस है।
आपको यह भी बता दें की प्रत्येक राज्य अपने जिलों के प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन व नियोजन करते हैं। 12 अप्रैल को हुई कार्यकर्ताओं की मीटिंग में 24 अप्रैल, 1 मई और 8 मई के प्रशिक्षण शिविरों का निर्णय लिया गया। जिसके तहत रविवार 24 अप्रैल को हरियाणा के रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, हिसार और सिरसा इन जिलों में यह प्रशिक्षण आयोजित किए गए थे।
रेवाड़ी में मू. एस पी किलसन, हिसार में मू. कूलदीप बेदी, सिरसा में डॉ. विजय खन्ना और कुरुक्षेत्र में मू. नितिन थाबलके इन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। हरियाणा में आनेवाले समय में 1 मई और 8 मई को प्रशिक्षण होने जा रहे हैं।
साथियों आप भी अगर इस लोकतान्त्रिक संगठन के साथ जुड़ना चाहते हैं तो जरूर संपर्क कर सकते हैं।







