=======
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में लगातार बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रीयव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत कार्यक्रम लगाए जा रहे हैं। जिसमे लोगो को संविधान के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं साथ ही इस महा जनजागरण को नए संविधान प्रबोधक भी मिल रहे हैं।
======
फुले आंबेडकारी विचारधारा के संगठनों द्वारा देश भर के विभिन्न जिलों में बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन महा जनजागरण अभियान के तहत कार्यक्रम लगाए जा रहे हैं। जिसमे मूलनिवासी बहुजन समाज के महिला, पुरुष, बुजुर्ग और युवा भरी संख्या में भाग ले रहे हैं।
इन कार्यक्रमों में संविधान प्रबोधक लोगो को संविधान के प्रति सम्मान, सुरक्षा और संवर्धन के बारे में जागरूक कर रहे हैं। साथ ही संविधान के नीति निर्देशक तत्त्वों और उसमे दिए मौलिक अधिकारों के बारे में लोगो को बता रहे हैं।
बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स जैसे मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ और मूलनिवासी सभ्यता संघ द्वारा देश के विभिन्न जिलों में बीएस फोर (भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन) महा जनजागरण अभियान के तहत कार्यक्रम लगाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में बीते दिनों उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कई कार्यक्रम लगाए गए । दिनांक अठारह जून, दो हजार तेईस को बामसेफ और मूलनिवासी संघ के कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे मू० रणवीर सिंह को बामसेफ का जिलाध्यक्ष और मू ० लोकेश कुमार को बामसेफ का महासचिव बनाया गया।
जबकि मू ० जसवंत सैनी को मूलनिवासी संघ का जिलाध्यक्ष और मू० अजय कुमार सैनी को मूलनिवासी संघ का महासचिव बनाया गया।
जिसके बाद नई टीम द्वारा कई जगहों में बीएस फोर के कार्यक्रम लगाए गए । जिसमे सैकड़ों मूलनिवासियों ने सहभगा किया।
दिनांक दो जुलाई, दो हजार तेईस को जिला बिजनौर के सुदूर ग्राम जमालद्दीन पुर मे बीएस फोर का कार्यक्रम किया गया। जिसमे पचास लोगो ने भाग किया तथा संविधान प्रबोधक भी बनाये गये ।
इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान द्वारा किया गया तथा मूलनिवासी संघ के जिला महासचिव मू० अजय पाल सैनी , मू०राजीव कश्यप , मू॰ धर्मवीर सिंह , तथा मू० रामकुमार सिंह आदि ने सभा को सम्बोधित किया तथा संविधान के बारे विस्तार से लोगो को बताया।
इसी क्रम में दिनांक चार जुलाई, दो हजार तेईस को जिला बिजनौर के सुदूर ग्राम शेखुपुरा विधान सभा नहटोर मे बीएस फोर का कार्यक्रम किया गया। जिसमे लगभग चालीस लोगो ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कई संविधान प्रबोधक भी बनाये गये।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम वासियो द्वारा किया गया तथा मूलनिवासी संघ के जिलाध्यक्ष मू० जसवन्त सैनी , मू० राकेश कुमार , मू॰ धर्मवीर सिंह , तथा मू० रामकुमार सिंह आदि ने सभा को सम्बोधित किया तथा विस्तार से लोगो को उनके अधिकार तथा नीति निदेशक तत्वो के बारे बताया ।









