=================
बीते पंद्रह मार्च, दो हजार चौबीस को उत्तर प्रदेश के जौनपुर में स्थित ग्राम सभा अंगुली ब्लॉक खुटहन में बीएस फॉर के तहत एक दिवसीय जागृति शिविर का आयोजन किया गया । मूलनिवासी संघ जिला इकाई जौनपुर के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलनिवासी राज बहादुर जी द्वारा किया गया।
===================
बीएस फॉर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जन जागरण अभियान के तहत बीते पंद्रह मार्च, दो हजार चौबीस दिन शुक्रवार को जौनपुर में एक दिवसीय जागृति शिविर का आयोजन किया गया, जो सफलतापूर्वक सम्पन्न रहा।
यह कार्यक्रम मूलनिवासी संघ जिला इकाई जौनपुर के बैनर तले ग्राम सभा अंगुली ब्लॉक खुटहन में आयोजित की कई। जिसमे कई मूलनिवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलनिवासी संघ के सदस्य मूलनिवासी राज बहादुर जी द्वारा किया गया। जबकि कार्यक्रम का संचालन मूलनिवासी संघ के सदस्य मूलनिवासी सोनू ने किया।
वही कार्यक्रम में संगठनात्मक विचार देते हुए मूलनिवासी संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश महासचिव मूलनिवासी उमेश चंद गौतम, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के सदस्य मूलनिवासी संजना कुमारी बौद्ध और मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के सदस्य मूलनिवासी तमन्ना बौद्ध उपस्थित रहीं।
इस कार्यक्रम में मूलनिवासी संघ और मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के कई सदस्य उपस्थित रहें। जिन्होंने उपस्थित साथियों को फुले – आंबेडकारी विचारधारा से परिचित कराया।
इस कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । जिसमे मुख्य रूप से महिलाएं और युवाओं ने अपनी उपस्थिति दी।







