मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के बैनर तले एक दिवसीय जागृति शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न।

=============

बीते अठारह मार्च, दो हजार चौबीस को उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक दिवसीय जागृति शिविर का आयोजन किया गया। जो सफलतापूर्वक सम्पन्न रहा। कार्यक्रम में मूलनिवासी बहुजन समाज के कई साथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

=============

बीएस फॉर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जन जागरण अभियान के तहत बीते अठारह मार्च, दो हजार चौबीस दिन सोमवार को मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के बैनर तले एक जागृति शिविर सफलतापूर्वक संपन्न की गई।

यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के जौनपुर के ग्राम सभा जमुनीपुर ब्लॉक करंजाकला में संपन्न की गई। जिसमें मूलनिवासी साथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मूलनिवासी संघ और मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के सदस्यों समेत मूलनिवासी बहुजन समाज के कई बुद्धिजीवी उपस्थित रहें।

बीएस फॉर के तहत आयोजित इस एक दिवसीय जागृति शिविर में मूलनिवासी साथियों को संविधान और उसमें दिए नागरिकों के मौलिक अधिकारों के बारे में बताया गया।

साथ ही कार्यक्रम में मूलनिवासी विद्यार्थी संघ और मूलनिवासी संघ के कार्य और उनके उद्देश्य से लोगो को परिचित कराया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित साथियों को बताया गया की कैसे? बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स संगठन जैसे मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ और मूलनिवासी सभ्यता संघ फुले – आंबेडकरी विचारधारा पर आधारित राष्ट्रीय स्तरीय संगठन हैं, जो मूलनिवासी महापुरखों के आंदोलन को निरंतर आगे बढ़ा रही हैं।

बताते चले की कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलनिवासी संघ के सदस्य मूलनिवासी मानिक चंद जी द्वारा किया गया। जबकि संचालन मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के सदस्य मूलनिवासी ममता जी ने किया।

वही कार्यक्रम में संगठनात्मक बिचार देते हुए मूलनिवासी संघ के सदस्य मूलनिवासी रामरक्षा जी और मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के सदस्य मूलनिवासी चंदन कुमार जी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here