छात्र ने पुलिस सुरक्षा के बीच 10 वीं की परीक्षा दी।


हरियाणा के सिरसा में हुयी घटना।
पुनर्जांच में एक नंबर अधिक मिलने से दो छात्रों के बीच हुआ झगड़ा।
स्कूल की हुयी चूक से झगड़ा दो जाति समुदायों का झगड़ा बन गया। जिला कोर्ट ने दिया परिवार और छात्र को सुरक्षा का आदेश।

इस तस्वीर में जो छोटी लड़की पुलिस के साथ है वह रूबी ब्रिजेश है। हिंदी में इनके बारे में  खोजने जायेगे तो शायद ही उपलब्ध होगी। लेकिन अंग्रेजी में है। इनका पूरा नाम है (Ruby Nell Bridges Hall) रूबी नेल ब्रिजेश हाल। अमेरिका के सिविल राइट्स मूवमेंट में इनका नाम अग्रणी है। September 8, 1954  आठ सितम्बर उन्नीसौ चौव्वन में जन्मी रूबी ब्रिजेश आज 67 वर्ष की है। उन्हें बचपन में विलियम फ्रैंन्ट्स एलिमेंटरी स्कूल में जाने से रोका गया था क्योंकि उस स्कूल में अधिकतर व्हाइट आर्थात गोरे रंग के बच्चे पढ़ते थे और काले रंग के बच्चों का उस स्कूल पढ़ना रास नहीं आ रहा था। आखिरकार उन्हें पुलिस प्रोटेक्शन में स्कूल में जाना पड़ा। इसके लिए छोटी बच्ची रूबी और उनके माता पिता को काफी कष्ट सहने पड़े। इसपर हम कभी वीडियो जरूर बनाएंगे। लेकिन इतिहास की इस घटना को हमें याद दिलाया हरियाणा के सिरसा में हुई घटना ने। आइये जानते हैं क्या है घटना।

हरियाणा राज्य के सिरसा जिले के शाहपुरिया गांव के सरकारी स्कूल की है। यहाँ 10 वीं  कक्षा के दो छात्रों अमन और विपुल का एक प्रोजेक्ट में आये नम्बर के चलते विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की यह मामला उनके परिवार तक पहुँच गया। बताया जाता है कि करीब 2 महीने पहले गांव के सरकारी स्कूल की 10वीं कक्षा का रूटीन टेस्ट हुआ था। इस टेस्ट में अमन को कम नंबर मिला तो उसने अध्यापक को टेस्ट पुनः चेक करने का अनुरोध किया। दुबारा जांच करने के बाद अमन का 1 नम्बर बढ़ गया। यह बात दूसरे छात्र विपुल को पसंद नहीं आई। उनका झगड़ा हो गया। आरोप है कि विपुल ने अपने पिता और गांव के कुछ युवाओं समेत अमन को खेलने के बाहर घर से बाहर बुलाकर उसको मारा पीटा। बताया जाता है कि विपुल और उसका परिवार तथाकथित ऊंची जाति से है और अमन अनुसूचित जाति से है, इसलिए यह विवाद बढ़ गया।

इस झगड़े की जानकारी मलते ही अमन के पिता भी वहां पहुंचे, बताया जाता है की वहां अमन के पिता के साथ भी मारपीट हुयी। इतना है नहीं बल्कि आरोपियों ने अमन का नाम स्कूल से कटवा दिया। अमन के परिवार की महिलाओं क धमकियां मिलने लगी। जिसके बाद अमन के परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। मामले पर सुनवाई करते हुए जिला कोर्ट ने पुलिस अधीक्षक विद्यार्थी अमन और उसके परिवार को सुरक्षा देने के आदेश दिए। आपको बता दें कि स्कूल ने इस छात्र का नाम भी काट दिया था। लेकिन न्यायिक व्यवस्था के हस्तक्षेप के बाद एडमिट कार्ड दिया गया है। 

अमन ने हाल ही में पुलिस सुरक्षा के बीच 10 वीं की परीक्षा दी। 

आपको बता  दें कि स्कूल के प्राचार्य बलजीत अमन के परिवार के आरोपों को आधारहीन बताते हैं।  लेकिन वह बताते हैं कि विद्यार्थी अपनी प्रैक्टिकल अच्छे से देकर गया और स्कूल से अपना रोल नंबर भी लेकर गया। बच्चा सही तरीके से अपनी परीक्षा दे रहा है। प्राचार्य ने तो अपने विचार बता दिए। मामले की आगे छानबीन होगी है. फैक्ट फाइंडिंग करना आवश्यक है। लेकिन इस बात की सच्चाई है कि अमन को पुलिस सुरक्षा के बीच 10 वीं की परीक्षा देनी पड़ी। सुरक्षा देने का आदेश जिला कोर्ट ने दिया था।

जानकारी मिली है कि  वाल्मीकि महासभा की राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट संजू बाला ने अनुसूचित जाति आयोग में विद्यालय के प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत करी है। एडवोकेट संजू बाला के अनुसार पीड़ित छात्र नाबालिग है। स्कूल के प्रिंसिपल इस मामले को गलत दिशा में मोड़कर स्वयं को बेकसूर साबित करना चाहते हैं, लेकिन दरअसल दबंगों के कहने पर एक अनुसूचित जाति के विद्यार्थी को स्कूल में आने से रोका गया है।

साथियों जातीय अन्याय अत्याचार के मामले आये दिन हो रहे हैं। हालांकि एससी, एसटी और ओबीसी के बीच ध्रुवीकरण बढ़ रहा है, लेकिन ब्राह्मणवादी ताकतें जातिवाद को विभिन्न रुप से बढ़ावा दे रहे हैं। जातिवाद के जहर के कारण स्कूलों में विद्यार्थी और शिक्षक भी इस जातिवादी मानसिकता से ग्रसित है। इसका इलाज जल्द से जल्द करना होगा। 

अगर यह जानकारी आपको महत्वपूर्ण लगी है तो कृपया इसे शेयर करना न भूलें। इस जानकारी पर विचार कमेन्ट बॉक्स में जरूर लिखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here