========
बीते तेरह जुलाई, दो हजार तेईस को मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पटवारी परीक्षा परिणाम का विरोध कर रहे छात्रों को मूलनिवासी विद्यार्थी संघ राज्य इकाई मध्य प्रदेश का साथ और सहयोग मिला हैं। विरोध कर रहे छात्रों ने ग्रुप दो, सब ग्रुप चार पटवारी परीक्षा परिणाम में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
========
बीते तेरह जुलाई, दो हजार तेईस को मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पटवारी परीक्षा परिणाम के विरोध में प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार छात्रों के साथ मूलनिवासी विद्यार्थी संघ राज्य इकाई मध्य प्रदेश की टीम ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अभ्यर्थियों के आवाज को बुलंद किया।
प्रदर्शन में मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के राज्य इकाई व जिला इकाई के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए। मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मू ० जीतू वर्मा द्वारा ग्रुप दो, सब ग्रुप चार पटवारी परीक्षा परिणाम की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की हैं।
साथ ही मूलनिवासी विद्यार्थी संघ ने सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ माननीय मुख्यमंत्री महोदय शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश शासन भोपाल को जिला कलेक्टर खरगोन के माध्यम से ज्ञापन भी दिया गया।
विरोध प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का आरोप है कि, मध्य प्रदेश में ग्रुप दो, सब ग्रुप चार पटवारी परीक्षा परिणाम में भारी घोटाला हुआ है क्योंकि परीक्षा परिणाम में आए टॉप दस में से सात छात्रों का परीक्षा केंद्र एन०आर०आई० कॉलेज ग्वालियर है।
उनका कहना है की, इतने कठिन पेपर में अन्य परीक्षा केंद्रों के अभ्यार्थी जहां एक सौ चालीस नंबर नहीं ला पाए वही एन०आर०आई० कॉलेज ग्वालियर के इस केंद्र के अभ्यर्थियों ने एक सौ अठासी नंबर तक हासिल किए हैं।
अभ्यर्थियों का आरोप है की, मध्य प्रदेश कर्मचारी मंडल में इससे पहले भी कई प्रकार की गड़बड़ियां सामने आई है जिनमे कृषि विस्तार ,शिक्षक भर्ती, कॉन्स्टेबल भर्ती और अभी हाल में पटवारी भर्ती शामिल है।
उनका कहना है की, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल सरवर डाउन, गलत प्रश्न, गलत रिजल्ट जारी करना जैसे कृत्य करता आ रहा है परंतु सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जिससे लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा हुआ है।
उन्होंने सरकार से अपील की है की ग्रुप दो, सब ग्रुप चार पटवारी परीक्षा की न्यायिक एवम निष्पक्ष जांच कर दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई किया जाएं।







