बीते 1 अप्रैल से 14 अप्रैल को पूरे देश में लगभग हर गांव और शहर में उत्सव उत्साह उमंग का माहौल दिखाई दिया। कारण रहा 9 अप्रैल को महान सम्राट अशोक की जयंती, 11 अप्रैल को राष्ट्रपिता ज्योतिबा फूले की जयंती और 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती। इन जयंती के उपलक्ष में पूरे देश भर में लोग 1 अप्रैल से ही तैयारियां कर रहे थे।
बामसेफ की अगुवाई में बनी नेशनल कोऑर्डिनेशन-कोपेरेशन कमिटी ऑफ मूलनिवासी बहुजन ऑर्गनाईजेशन्स अर्थात एनसीसीएमबीओ में जुड़े संगठनों ने संविधान चेतना रैलियों का आयोजन किया। मध्यप्रदेश के सिंगरौली में इसी प्रकार से एक बड़ी रैली का आयोजन हुआ। जिसका नेतृत्व नंदकिशोर पटेल एडवोकेट, NCCMBO सिंगरौली जिला संयोजक एडवोकेट नन्द किशोर पटेल ने किया।
सैकड़ों लोग की सहभागिता से रैली सम्पन्न हुई। झांकियों के साथ बाइक रैली की गई। यह मूलनिवासी एकता रैली सुबह 9 बजे नगवा तहसील माडा से रवाना होकर करसुआ, रैला, रजमिलान, खुटार परसौना तेलदह, फिर वापस नौगई, परसौना, नौगढ़ माजन मोड़, कलेक्टर कार्यालय, मस्जिद तिराहा से तुलसी मार्ग होकर अंबेडकर चौक पर पहुंची। वहां सभी ने बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा को माल्यार्पण करके अभिवादन किया गया। संविधान जिंदाबाद के नारों से पूरा सिंगरौली गूंज उठा।
इस रैली के सफल नियोजन में कृष्णा आंबेडकर, सुमंत, अश्वनी कुमार, संपत वर्मा, अवधेश, निर्भय जयकर आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई।







