- उलगुलान! उलगुलान!! उलगुलान!!!
- उलगुलान = महान संघर्ष
- बिरसा मुंडा का आंदोलन तीन स्तरों पर चलता था
- जननायक बिरसा की लड़ाई जमींदारी प्रथा और राजस्व व्यवस्था के खिलाफ थी
- आज भी मूलनिवासी आदिवासी जंगलों से खदेडे जा रहे है
- मूलनिवासी आदिवासी आर्यों की समाज और धर्म व्यवस्था का हिस्सा नहीं थे और आज भी नहीं हैं
- संविधान को लागू करवाने की लड़ाई हमें लड़नी है
“मैं तुम्हें अपने शब्द दिए जा रहा हूँ, उसे फेंक मत देना, उसे अपने घर या आँगन में संजोकर रखना। मेरा कहा कभी मरेगा नहीं। उलगुलान! उलगुलान!! यह शब्द मिटाएं न जा सकेंगे। ये बढ़ते जाएंगे। बरसात में बढ़ने वाली घास की तरह बढ़ेंगे। तुम सभी लोग कभी भी हिम्मत मत हारना। उलगुलान जारी है।”
आपने ठीक पहचाना – जननायक बिरसा मुंडा के यह विचार हैं, स्थानीय मुंडारी लोकगीतों में इस विचार को गाया जाता है।
हमारे महानायकों और महानायिकाओं के चरित्र-चित्रण को ब्राह्मणवादी संगठन हमेशा तोड-मरोडकर प्रचारित करते हैं। स्वतंत्रतापूर्व के शासक अंग्रेज हो या स्वतंत्रता के बाद के ब्राह्मणवादी शासक हो दोनों का उद्देश इसके पिछे एक ही था उनकी सत्ता को कायम रखना।
हमारे महान जननायक धरती का आबा बिरसा मुंडा भी इससे अछूते नहीं रहे। इसलिए हमारा फर्ज है कि हम हमारे महानायकों और महानायिकाओं के सच्चे चरित्र को उनके विचारों के आधार पर समझें।

बिरसा मुंडा के जन्म दिन के बारे में अभी भी शोधकर्ताओं में एकमत नहीं है लेकिन अभी तक की मान्यता के अनुसार उनका जन्म 15 नवम्बर 1875 को झारखण्ड के उलिहातू गांव में हुआ था. उन्होंने जिस समाजव्यवस्था के खिलाफ लड़ाई छेड़ी थी उसे उन्होंने उलगुलान कहा अर्थात महान संघर्ष. इस उलगुलान के कारण उन्हें कुछ लोगों ने इनाम के खातिर अंग्रेज पुलिस के पास पकड़ कर गिरफ़्तार करवाया. 9 जून 1900 को बिरसा मुंडा ने रांची के कारागार में आखिरी साँस ली. 25 साल के उम्र में ही बिरसा मुंडा ने जिस क्रांति का आगाज किया वह आज न केवल झारखण्ड के आदिवासी बल्कि पुरे देशभर में मूलनिवासियों के लिए हमेशा हमेशा के लिए प्रेरणादायी है.
बिरसा मुंडा के विचार, संघर्ष और बलिदान ने उन्हें बिरसा से भगवान बना दिया. आज भी हम लोग बिरसा और तमाम हमारे महानायक महनायिकाओं के विचारों पर आगे बढ़ाते हुए हमारे हक अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं. अब हमारी लड़ाई संविधान को लागू करने की लड़ाई है. क्योंकि जो हक़अधिकार भगवान बिरसा मुंडा ने हमें बताये वे अधिकार संविधान में दिए गए है. इसलिए संविधान को लागू करवाने की लड़ाई हमें लड़नी है. संविधान को लागू न करवाने के कारण हालत आज भी वैसे ही है जैसे बिरसा मुंडा के समय थे.
आज केवल बाहरी विकास हुआ है, बड़ी बड़ी रेलगाड़ियां, रस्ते, ट्रक बसें, हवाईजहाज, बड़े बड़े कारखाने, न जाने क्या क्या झारखण्ड में हैं लेकिन आज भी मूलनिवासी आदिवासी जंगलों से खदेडे जा रहे है. आज भी जमीनों के जो असली दावेदार हैं उन्हें जमीन नहीं दी जा रही है. झारखंड की राजधानी रांची से 70 किलोमीटर दूर खूंटी जिले में पहाड़ों- जंगलों से घिरे उलिहातू गांव में बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था. लेकिन आज भी यह हालत यह है की इस गांव के आदिवासी, भगवन बिरसा के वंशज अपने सर्वांगीण विकास के आस लगाए बैठे हैं. सत्ता में बैठे राजनितिक दल रोज एक नयी घोषणा करती हैं. घोषणाओं का विकास हो रहा है लेकिन आदिवासियों का नहीं. अभी बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा की बीएयू बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू को गोद लेकर कृषि से जुड़े सफल तकनीकों के प्रसार से जनजातीय किसानों की आमदनी बढ़ाएगा।
सवाल केवल यह नहीं की आज क्या कर रहे हैं? सवाल यह भी है 1950 से अबतक क्या किया?
लेकिन इसके लिए केवल शासक जातियों को दोष देकर नहीं चलेगा. कुछ दोष हमने अपने आप को भी देना चाहिए. क्योंकि हम हमारे महानायकों के विचार भूल गए. हम भूल गए की बिरसा मुंडा उनका आंदोलन तीन स्तरों पर चलाया था. पहले हिस्से में उनके कुछ विश्वासपात्र लोग जिन्हे शिक्षक के स्थान पर माना जाता था उनके घर प्रत्येक गुरुवार और रविवार को आंदोलन, समाज और धर्म के विचारों को लेकर बैठकें होती थी. दूसरे हिस्से में जो अनुयायी बाहर गांव यात्रा नहीं कर सकते थे वे अपने ही क्षेत्र में आंदोलन को आवश्यक संसाधन जैसे की शस्त्र आदि इकठ्ठा करते थें और कार्यकर्ताओं को युद्ध का प्रशिक्षण देते थे , तीसरा हिस्सा था जिनमे ज्यादातर ऐसे लोग होते थे जो आंदोलन में अभी अभी जुड़े हैं सिख रहे हैं अर्थात नए हैं। उनका कार्य होता था उन्होंने जो सीखा समझा उसका प्रचार प्रसार करना। ज्यादा तर भगवान बिरसा द्वारा बताये गए धर्मविचार या गुरुवार और रविवार के अभ्यास वर्गों में सीखी बातें इनका प्रचार करना।
साथियों, हमें हमारे महानायक महनायिकाओं के आंदोलन और विचारों को भूलना नहीं चाहिए। हमें यह बताया जाता आ रहा है की बिरसा मुंडा का आंदोलन यह केवल अंग्रेजों के खिलाफ था. हमें यह भी बताया जाता है की उनकी लड़ाई महात्मा गाँधी और सुभाष चंद्र बोस जैसे अंग्रेजी सत्ता से आजादी के लिए थी. लेकिन सच्चाई यह है की जननायक बिरसा ने जो लड़ाई छेड़ी थी वह जमींदारी प्रथा और राजस्व व्यवस्था के खिलाफ थी और साथ ही यह हमारे जल जंगल जमीन के अधिकार के लिए थी। बिरसा ने सूदखोर महाजनों के खिलाफ भी जंग छेड़ा था. यह महाजन जिन्हे वे दिकू कहते थे, कर्ज बदले आदिवासियों की जमीन पर कब्ज़ा कर लेते थे. बिरसा ने अधिकार का युद्ध तो छेड़ा ही साथ ही नए समाज के लिए धर्म जैसा विचार भी दिया।
बिरसा ने कहा
चोरी करना, झूठ बोलना, हत्या करना अन्याय है।किसी ने भीख नहीं मांगनी चाहिए, भीख मांगना बुरा है।
हमारा समाज गरीबी में जी रहा है, इसलिए किसी की आज्ञा पर विश्वास रखकर बलि देना, पूजा करना बंद करें।
ढेरसारी देवी-देवताओं की पूजा करना बंद करें।
भूत पिशाच्च डायन आदि बातों पर विश्वास रखना बंद करो।
ताड़ी, हड़िया, महुआ यह सभी नशीली पदार्थ सैतान का घर है, इन सभी मादक पदार्थों का सेवन बंद करें।
चींटियों जैसे परिश्रमी बनों, सतत परिश्रम करों, हार मत मानों।
पशुओं और पंछियों से एकजुटता का, संगठन का सबक लो वैसा जीवन जिओ।
सभी पर प्रेम करों।
हमारा संघर्ष हजारों सालों से चल रहा है. संविधान सभा के सदस्य जयपालसिंह मुंडा ने संविधान सभा में ही कहा था की “हम सिंधु घाटी की सभ्यता की हम पैदाइश हैं। यह सभ्यता हमें स्पष्ट रूप से यह बताती है कि नवागंतुकों ने हमारे लोगों को सिंधु सभ्यता से जंगल में खदेड़ दिया। यहाँ बैठे आप जैसे अधिकाँश लोग ऐसे ही नवागंतुक घुसपैठिये हैं।”
बिरसा मुंडा के आंदोलन से यह बात हमें सीखनी मिलती है की आदिवासी मूलनिवासी है, और उनकी एक सभ्यता थी जिसमें लोकतान्त्रिक पद्धति थी. आज हम उसे भूल गए हैं. हमें आदिवासी मूलनिवासी होने पर गर्व होना चाहिए, आज जो समस्यांएं हमारी निर्माण हुयी है वह आर्यों के आक्रमण के कारण हुयी है, आदिवासी उनकी समाज और धर्म व्यवस्था का हिस्सा नहीं थे और न ही हैं. आज जिसतरह से कुछ ब्राह्मणवादी ताकतें आदिवासियों के ख्रिश्चनीकरण के बारे में चिल्लाते हैं, लेकिन हमारे आंदोलन की यह मान्यता है के आदिवासियों का जबरन हिन्दुकरण भी हो रहा है और उन्हें केवल जंगलों तक सिमित रखने के लिए वनवासी कहकर अपमानित किया जा रहा है. यह तबतक होते रहेगा जबतक हम खुद सत्ता में पहुंचकर संविधान को लागू नहीं करते.
– Pradip Sushila
https://www.facebook.com/pradipsushila
—-
साथियों MNTNewsNetwork आपको केवल खबरें नहीं देता है। खबरों के आलावा कई महत्वपूर्ण जानकारी भी MNTNewsNetwork पर दी जाती है। आशा है की आप वह सभी वीडियो देखते होंगे। आपका मनोरंजन करना यह हमारा उद्देश्य नहीं है। यह चैनल फूले-आम्बेडकरी आंदोलन के लिए समर्पित चैनल है। इसीलिए इसका मोटो Inform, Educate, Motivate रखा गया है। आपको हमारे वीडियो कैसे लगते हैं इसकी प्रतिक्रिया कृपया चैनल को युटुब पर विजिट करके वीडियो के निचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें और वीडियो को अपने संपर्क के लोगों के साथ जरूर शेयर करें।








It is essential to spread his philosophy among the society.
बहुत ही जानकारी भरा लेख ,धन्यवाद सर !जय भीम जय मूलनिवासी
Stop propagating false…birsa movement was against british and christian missionaries and their forceful conversions….spreading lie will not serve your purpose…sarna adivasi are now enlightened