हर दिल मे शिवाजी महाराज और हर घर मे शिवजयंती, इस भव्य अवधारणा को ध्यान में रखते हुए दुनिया भर के 75 देशों में शिवजयंती मनाई जाती है। रेगिस्तान में बसे स्वर्ग जैसे दुबई में हर साल जैसे इस साल भी छत्रपति शिवाजी महाराज इनकी जयंती आंतरराष्ट्रीय विचार मंच, दुबई और सत्यशोधक, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में लगातार १९ वें साल ज्ञानवर्धक शिवजयंती के रूप में बड़े ही धुमधाम से मनाई गई!
दुबई के इस ज्ञानवर्धक शिवजयंती मे प्रमुख वक्ता के रूप में मराठा सेवा संघ इस संगठन के मा. पुरूषोत्तम खेडेकर जी, इतिहास शोधकर्ता इंद्रजीत सावंत सर और प्रबोधनकार गंगाधर बनबरे जी उपस्थित थे।
इस शिव जयंती समारोह की शुरुआत महापुरूषों की प्रतिमा को वंदन कर जिजाऊ वंदना के गायन के साथ हुई। विक्रम भोसले और मुकुंदराज पाटील द्वारा दी गई शिव गर्जना से उपस्थित सभी लोग अभिभूत हो गए।
मा. पुरूषोत्तम खेडेकर जी ने “शिवचरित्र – कल, आज और कल” इस विषय पर प्रबोधन करते हुए बताया की, जैसे शिवाजी महाराज के राज्य की राजमुद्रा में लिखा गया है की शिवाजी महाराज के रयत का स्वराज्य सार्वभौमिक रूप से पूजनीय हैं और विश्ववंदनीय हैं ! आज के युग में अगर शिवाजी महाराज आते तो, तलवार या घोड़ा लेकर नहीं आते, बल्की शिक्षासत्ता, अर्थसत्ता, धर्मसत्ता, राजसत्ता और प्रसारमाध्यम सत्ता अपने हाथ में लेकर आते और संविधान के दायरे में रहकर उसका उपयोग और प्रयोग आम जनता के लिए करते !
वह सभी जाति, धर्म के लोगों, युवाओं, महिलाओं को साथ लेकर और आज की सदी जिस चीज की ज़्यादा आवश्यकता हैं उस अत्याधुनिक संसाधन जनता को प्रदान करते। इतिहास में जो भी लढ़ाई हुई वह तलवारों से लढी गई, लेकिन आज की लढाई ज्ञान, शिक्षा और लेखन की लढ़ाई है। इसलिए अगर उठानी हैं जिम्मेदारी की तलवार उठाइए ! कट्टरपंथियों के पीछे जाकर पत्थर और तलवारें न उठाएं।
उन्होंने आज के युवाओं को ज्ञानकोविंद छत्रपती संभाजी महाराज की तरह पराक्रमी, विद्वान, लेखक, पाठक और बहुभाषी बनने और शिव-शंभू की जीवनी से प्रेरणा लेने का मार्गदर्शन किया।
प्रबोधनकर बनबरे जी ने कहा की महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने रायगढ़ जाकर शिवाजी महाराज की समाधी ढूंढी, और वहासे प्रथम शिवजयंती की शुरुआत की। सूरज, चंद्रमा चले जायेंगे लेकिन शिवराय और शिवराय के विचार और उनकी विचारधारा हमेशा हमेशा के लिए रहेगी। साथ ही उन्होंने “सत्यशोधक और हम” इस विषय पर दुबई के लोगों का प्रबोधन किया।
इतिहास शोधकर्ता इंद्रजीत सावंत जी ने “शिव-शाहू विचारधारा की आज के युग को कैसे ज़रूरत हैं” इस बारे में बताते हुए कहा कि मराठा लोग शिवाजी महाराज के विचार को भूल गए, इसलिए भारत पर ब्रिटिश शासन आया। उन्होंने आगे बताया कि राजर्षी शाहू महाराज जी को इतिहासकारों को अपने साथ लेकर शिव चरित्र लिखते समय किन परेशानियों और कठिनाइयों का सामना करना पडा उसके बारे में बताया ! साथ ही साथ उन्होंने शिवाजी महाराज के “वाघनख” के उस सन्दर्भ में फैली गलतफहमियों तथा वर्तमान परिस्थिति में शिवाजी महाराज का नाम लेकर युवाओं को गुमराह करने की राजनिती पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और उन्हें सम्मान चिन्ह देकर सराह भी गया ! कार्यक्रम की शुरुआत में आशीष जीवने जी ने सत्यशोधक और उनके कार्यों के बारे में जानकारी दी! छत्रपती शिवाजी महाराज आंतरराष्ट्रीय विचार मंच और सत्यशोधक, दुबई इस संघटन की पिछले दस साल की यात्रा को सभी के सामने प्रस्तुत किया! इसके बाद सुनंदा सपकाले और विक्रम भोसले इन्होंने अतिथियों का परिचय कराया!
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न ज्ञानवर्धक सामाजिक संदेशों वाले पोस्टर लगाए गए थे । इसके अलावा, दुबई में किताबें पढ़ने की आदत पैदा करने के लिए एक विशेष प्रयास के तहत “शिव ग्रंथ पेटी आपके द्वार” इस विशेष योजना को शुरू किया गया हैं और इस योजना के तहत, कुछ किताबें शिव प्रेमियों के लिए यहां उपलब्ध कराई गई। ज्ञानवर्धक शिव जयंती के अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं को “जिजाऊँची शिकवण”(मराठी) ( जिजाऊ द्वारा दी गयी शिक्षा) यह किताब उपस्थित सभी महिलाओंकों उपहार के रूप में दी गई।
कार्यक्रम का संचालन विजयसिंह शिंदे और पंकज आवटे इन्होंने किया। कार्यक्रम को ऑनलाइन दिखाने की जिम्मेदारी आशीष जीवने जी ने निभाई। सागर जाधव इन्होंने भी इस कार्यक्रम को उनके चैनल SJ live (एसजे लाइव) के माध्यम से हजारों शिव प्रेमियों तक पहुंचाया। अंत में अभिजीत देशमुख इन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया!
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आशीष जीवने, राजेश पाटील, विक्रम भोसले, अभिजीत देशमुख, विजयसिंह शिंदे, संतोष सपकाले, सुनंदा सपकाले, मुकुंदराज पाटिल, निखिल गनुचे, दीपक जोगदंड, जीतू सपकाले, जयंत रंगारी, रामेश्वर कोहकड़े, अमोल कोचले और पंकज आवटे इन्होंने अथक परिश्रम किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
दुबई में लगातार १० वें वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाई गई इस ज्ञानवर्धक शिवजयंती में संयुक्त अरब अमीरात से दुबई, अबू धाबी, शारजाह, अजमान, फुजैराह, रस-अल-खैमा से बड़ी संख्या में शिव प्रेमी उपस्थित थे!
इसी तरह न्यूयॉर्क में भी छत्रपती फाउंडेशन युएसए द्वारा १९ फ़रवरी को शिवजयंती मनाई गई !
आनेवाले २५ फ़रवरी को भी नेदरलैंड में शिवजयंती मनाई जाएगी !








