गुजरात में एक बार फिर उद्घाटन से पहले गिर गया पुल। लोगो ने भ्रष्टाचार से जोड़ा मामला।

=======

हाल ही में गुजरात के तापी ज़िले में मिंडोला नदी पर बना पुल का मध्य भाग उद्घाटन से पहले ढह गया। जिससे करीब पंद्रह गांव के लोग प्रभावित होंगे। इस घटना को लोगो ने
भ्रष्ट अधिकारियों और भाजपा-ठेकेदार गठजोड़ का परिणाम बताया हैं । मिली जानकारी के मुताबिक यह पुल करीब दो करोड़ से अधिक रुपए की लागत से बनाई गई थी। जो उद्धघाटन से पहले ही टूट गई।

========

घटना बीते चौदह जून की सुबह की हैं। जब करीब साढ़े छह बजे गुजरात के तापी जिले के मायपुर गांव को देहगामा गांव से जोड़ने वाले नवनिर्मित पुल का बीच का भाग मिंडोला नदी में गिर गया।

यह नवनिर्मित पुल बन कर पूरी तरह तैयार था जिसे हाल ही में आम लोगो के लिए खोला जाना था, लेकिन उससे पहले ही पुल का मध्य भाग टूट कर नदी में गिर गया।

खबर के मुताबिक इस पुल के टूटने से लगभग पंद्रह गांव के लोग प्रभावित होंगे क्योंकि यह पुल वलोद तालुका के मायपुर गांव को व्यारा तालुका के देहगामा गांव से जोड़ता था।

इस घटना को लोग भ्रष्ट अधिकारियों और भाजपा-ठेकेदार गठजोड़ का परिणाम बता रहे है। साथ ही उचित कार्यवाई की मांग कर रहे हैं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। जिसमे गिरे हुए पुल को देखा जा सकता हैं।

इस घटना के बाद एक बार फिर प्रदेश की भाजपा सरकार आलोचनाओं के घेरे में आ गई हैं। क्योंकि पिछले कुछ महीनों में पुल ढहने के कई मामले सामने निकल कर सामने आए हैं।

राजकोट, वडोदरा, मेहसाणा सहित अन्य जिलों में पुल गिरने के मामले सामने आए हैं, लोगो ने इस मामले को पिछले साल की सबसे बड़ी पुल हादसा मोरबी पुल हादसे से जोड़ा हैं।

मालूम हो की पिछले साल एक निजी कंपनी द्वारा मरम्मत किए जाने के बाद ब्रिटिश काल के पुल को छब्बीस अक्टूबर, दो हजार बाईस को आम लोगो के लिए खोला गया था, लेकिन चार दिन बाद ही यानी तीस अक्टूबर, दो हजार बाईस को ही गुजरात के मोरबी शहर के माच्छू नदी पर बने यह केबल पुल अचानक टूट गया । जिससे कई लोगो को मौत हुई थी।

आंकड़ों के मुताबिक इस हादसे में एक सौ बत्तीस लोगो ने अपनी जान गवाई थी । जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here