पीएम मोदी प्रशंसक जस्टिस अरुण मिश्रा बने NHRC चेयरमैन, क्यों हो रहा है विरोध?

Justice Arun Mishra

सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा को नरेंद्र मोदी सरकार ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के नए अध्यक्ष के रूप नियुक्त किया है। जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा ने अपना पदभार संभाल लिया है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय नियुक्ति समिति द्वारा इस पद के लिए नियुक्त किया गया था।

इस कमेटी में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल थे। समिति ने जस्टिस मिश्रा के अलावा महेश मित्तल कुमार और डॉ. राजीव जैन को आयोग के सदस्य के तौर पर नामित किया है।

आपको बता दें, इस समिति में विरोध पक्ष नेता राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खर्गे भी थे। मल्लिकार्जुन खर्गे इस चयन प्रक्रिया से अपने आप को अलग कर दिया। उन्होंने निषेध किया है कि समिति में प्रस्ताव रखने के बावजूद भी एनएचआरसी में एससी, एसटी, ओबीसी या अल्पसंख्यक का सदस्य नियुक्त नहीं किया गया है। बताया जा रहा है के जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा के चयन के पक्ष में भी नहीं थे। 

मल्लिकार्जुन खर्गे के मतानुसार मानवाधिकार हनन के ज्यादातर मामलों में पिछड़ी जातियों के लोग, आदिवासी और अल्पसंख्यक निशाने पर होते हैं। इसलिए आयोग का अध्यक्ष भी इन्हीं में से किसी समुदाय से चुना जाना चाहिए।  

जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा को एनएचआरसी चेयरमैन बनाने के बाद देशभर से यह आरोप लगे कि जस्टिस मिश्रा को यह अहम पद इसलिए दिया गया क्योंकि वे खुले आम पीएम मोदी की तारीफ करते नजर आये थे। वह भी उस वक्त जब वे सुप्रीम कोर्ट में पदासीन न्यायमूर्ति थे। सुप्रीम कोर्ट के एक सिटिंग जज द्वारा इस तरह से खुलेआम प्रधानमंत्री की तारीफ पर वकीलों और जजों समेत देशभर से काफी नाराजी उठी थी। 22 फरवरी 2020 को दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल ज्यूडिशियल कॉन्फ्रेंस में जस्टिस अरुण मिश्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत दार्शनिक’ कहा था और बताया था कि वे ‘सदाबहार ज्ञानी’ हैं. 

जस्टिस मिश्रा की मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन नियुक्त होने के बाद, कुछ मानवाधिकार संगठनों और चिंतकों ने एक साझा प्रेस बयान जारी किया. बयान में कहा गया है कि “जनता जानना चाहती है कि जस्टिस मिश्रा को किस आधार पर नियुक्त किया गया है? ये स्पष्ट है कि उन्हें पीएम मोदी के प्रति निष्ठा दिखाने का इनाम दिया गया है.”

आपको बता दें कि एक ओर विपक्ष से संबंधित कई लोग और संस्थाएं इस नियुक्ति पर आपत्ति उठा रहे है तो दूसरी और सरकार के समर्थक इस निर्णय की तारीफ कर रहे हैं।

आपको यह भी बता दें कि सरकार में बैठे किसी दल पर यह कोई पहली बार आरोप नहीं लगा है की उन्होंने अपने हित के लोगों को ऐसे पदों पर बिठाया बल्कि कांग्रेस पर भी अपने चहेते व्यक्तियों को महत्वपूर्ण पद देने के आरोप लग चुके हैं।

इस वक्त यह बात बहुत गंभीरता से उठी है कि ऐसे महत्वपूर्ण पदों पर निष्पक्ष रूप नियुक्ति की प्रक्रिया आवश्यक है।

देखना यह है कि आनेवाले समय में मानवाधिकार मामलों पर, केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, मानवाधिकार संगठन और मानवाधिकार आयोग का क्या रवैया रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here