आरोपी समर्थ त्रिपाठी का कई रसूखदारों के साथ संबंध।
आरोपी महंत सीतारामदास उर्फ समर्थ त्रिपाठी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बीते दिनों मध्य प्रदेश के रीवा में हर किसी को गुस्सा देने वाली एक घटना घटी हैं।
घटना मध्य प्रदेश रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से निकल कर आई है। पुलिस के अनुसार एक महंत सीतारामदास उर्फ समर्थ त्रिपाठी ने एक युवती के साथ अत्याचार किया।
एक अप्रैल से सिरमौर चौराहे पर कथावाचन का आयोजन किया गया हैं। आरोपी महंत सीताराम दास उर्फ़ समर्थ त्रिपाठी भी कथावाचन में शामिल होने वाला था। लेकिन इसके पहले ही इस कथावाचक समर्थ त्रिपाठी और उसके साथियों ने मिलकर इस पूरे घटना को अंजाम दिया है।
रीवा पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक किशोरी मुख्य आरोपी समर्थ त्रिपाठी के सहयोगी विनोद पांडेय के बुलाने पर सतना से रीवा आई थी।
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक विनोद पांडेय पुराना अपराधी है, हिस्ट्री शीटर है, उसके ऊपर कई गंभीर मामले भी दर्ज हैं।
रिपोर्ट के अनुसार बीते सोमवार की रात विनोद पांडेय के दो साथी किशोरी को अपने साथ सर्किट हाउस ले जाते हैं। यहां पर उन्हें विनोद पांडे मिलता है। इसके बाद वो उसे लेकर सर्किट हाउस के कमरा नंबर चार में जाते हैं। जहाँ पर किशोरी को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
बताया जाता है कि इस महंत कथावाचक सीताराम दास उर्फ समर्थ त्रिपाठी का कई बड़े-बड़े बिल्डरों, प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के साथ उठना-बैठना हैं।
इस महंत के कई फोटो वाइरल हो रहे हैं। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर, होम मिनिस्टर नरोत्तम मिश्रा को रामचरित मानस देते हुए एक फोटो वाइरल हो रहा है।
सीताराम दास महाराज के नाम से चल रहे फेसबुक अकाउंट पर यह तस्वीरें आप देख सकते हैं।
खैर सीतारामदास उर्फ समर्थ त्रिपाठी की इस वारदात के बाद पुलिस और प्रशासन में खलबली मची और फरार महंत कथावाचक सीताराम उर्फ समर्थ त्रिपाठी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
कलेक्टर रीवा के ट्विट्टर हैंडल पर पोस्ट किया गया।
“राजनिवास रीवा में किशोरी के साथ दुष्कर्म के दोनों कथित आरोपी महंत सीतारामदास उर्फ समर्थ त्रिपाठी तथा विनोद पांडे के गृह ग्राम में निर्मित घरों को किया गया जमींदोज… इन कथित आरोपियों की अचल सम्पत्तियों को नष्ट करने की कार्यवाही जारी रहेगी।”
घटना को समझिये मध्य प्रदेश पुलिस से ही।







