मणिपुर की हिंसा के खिलाफ दिल्ली बॉडी के विभिन्न संगठनों ने सौंपा ज्ञापन।

===============

मणिपुर की जातीय हिंसा को लेकर देश भर से विभिन्न संगठनों ने राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन दिया हैं। बीते दिनों मणिपुर हिंसा के खिलाफ दिल्ली स्टेट बॉडी के विभिन्न संगठनों ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा हैं। जिसमे बामसेफ, मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ समेत कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

============

पिछले कई महीनों से मणिपुर की स्थिति बद से बदत्तर हैं। आगजनी, लूटपाट, हत्या और सामूहिक दुष्कर्म जैसे कई मामले मणिपुर में घट रही हैं।

मणिपुर हिंसा में अब तक कई लोगो की जाने गई हैं, जबकि सैकड़ों लोग विस्थापित हुए हैं। मणिपुर की जातीय हिंसा को लेकर पूरे देश भर से विरोध देखने को मिला हैं।

मूलनिवासी बहुजन समाज के कई संगठनों ने पैदल मार्च के द्वारा मणिपुर हिंसा पर अपना विरोध दिखाया हैं और इस मामले में महामिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा हैं।

बीते एक अगस्त, दो हजार बाईस को मणिपुर की बद से बदतर स्थिति के खिलाफ दिल्ली स्टेट बॉडी के विभिन्न संगठनों ने उत्तर पूर्वी डीएम ऑफिस में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा।

जिसमे मूलनिवासी संघ की कई महिलाएं उपस्थित रही। इसके साथ ही मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के कई विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिसका नेतृत्व मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के सीईसी मेंबर मूलनिवासी बरखा जी ने किया।

इसके अलावा दिल्ली मूलनिवासी संघ के अध्यक्ष मूलनिवासी सुरेश सर, दिल्ली मूलनिवासी संघ की महासचिव मूलनिवासी मूलनिवासी जागृति किशोर और दिल्ली मूलनिवासी संघ के उपाध्यक्ष मूलनिवासी अल्कासमी जी उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा की, मणिपुर में जो बद से बदतर हालात है और वहां की जो मूलनिवासी महिलाओं के साथ हो रहा हैं वो सही नही है । उन्होंने कहा, तीन मई की घटना के बाद मणिपुर में ऐसी कई अमानवीय घटनाए घटी जो समाज को शर्मशार करती हैं।

उन्होंने ज्ञापन में प्रदेश की शासन प्रशासन की असफलता को देखते हुए मणिपुर सरकार को तत्काल भंग करते हुए राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की हैं। साथ ही सभी आरोपियों को बराबर का दोषी मानते हुए फांसी की सजा देने की अपील की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here