उत्तरप्रदेश : पीपीआईडी का सदस्यता अभियान
सुप्रीमोवाद को त्याग कर लोकतांत्रिक विचार को सपोर्ट की अपील।

Peoples Party of India Democratic in Uttar Pradesh

उत्तरप्रदेश ही नहीं बल्कि पुरे भारत में पिछड़ों की बात करनेवाली राजनैतिक पार्टियां अपने राज्य में सिमित रह गयी है। कई पार्टियां जाति, परिवार तथा व्यक्ति के इर्द गिर्द ही चक्कर काट रही है। इन पार्टियों का राष्ट्रीय राजनीति में कोई वैचारिक प्रभाव भी नहीं रहा है। इसका कारण है इनका अपने महानायकों द्वारा बताए गए विचार और मार्ग से दूर होना, भटक जाना।

बसपा जैसे दल को कुछ राज्यों में इसलिए समर्थन कर रहे थे, क्योंकि उनके पास इसका कोई पर्याय नहीं था। लोगों ने अन्य दलों और नेताओं को देखा लेकिन उन्हें वहां भी स्वार्थ, व्यक्तिवाद धोखेबाजी दिखाई दे रही है। ऐसे माहौल में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक (पीपीआईडी) के कार्यकर्ता लोगों में विश्वास दिला रहे हैं कि उनका दल व्यक्तिवाद, सुप्रीमोवाद, परिवारवाद, जातिवाद के खिलाफ में समाज को संगठित कर रहा है। लोग भी उनकी बातों को अनुकूल प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यह उनके सदस्यता अभियान से दिखाई दे रहा है। पीपीआईडी द्वारा पूरे देश भर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में गांव गांव तक कार्यकर्ता जनसंपर्क कर रहे हैं। जिसमें उन्हें समर्थन मिल रहा है।          

पीपीआईडी के कार्यकर्ता लोगों से विभिन्न माध्यमों द्वारा संवाद संपर्क कर रहे हैं। रोज टेलीफोन कॉल किया जा रहा है, पार्टी सदस्यों के व्हाट्सएप के ग्रुप बनाए गए हैं। जिसके माध्यम से उनके साथ पार्टी के कार्यक्रमों और क्रियान्वयन की जानकारी दी जा रही है। जहां प्रत्यक्ष मिलना संभव नहीं है ऐसी स्थिति में वीडियो मीटिंग का रास्ता अपनाया जा रहा है। जहां संभव है वहां घर जाकर बातचीत हो रही है। प्रशिक्षण पर पार्टी का जोर है। इसका सकारात्मक नतीजा भी मिल रहा है। 

पार्टी के कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस सतत प्रयास से बहुत से लोग जो अन्य पार्टियों के साथ थे उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि सुप्रीमोवाद, व्यक्तिवाद, परिवारवाद के चलते यह पार्टियां समाज के हित में नहीं है। लोगों को यह भी समझ आ रहा है कि फूले-आंबेडकर विचारधारा पर चलने वाली और लोकतांत्रिक एवं संस्थागत तरीके से कार्य करने वाली पार्टी ही समाज का हित कर सकती है। जिसके चलते लोग अब ऐसी पार्टियों के सामने सवाल खड़े कर रहे हैं।

पीपीआईडी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आर के विद्यार्थी का मानना है कि “पीपीआईडी सुप्रीमोवाद, व्यक्तिवाद, परिवारवाद, जातिवाद, ब्राह्मणवाद के खिलाफ है क्योंकि इसने आंदोलन को बर्बाद किया हुआ है। इससे आंदोलन भटक गया। आंदोलन को तहस नहस करने के लिए ही दुश्मनों द्वारा यह साजिश रची गयी। आंदोलन को बचाने एवं उसे सही मार्ग पर लाकर निहित उद्देश्य को पूरा करने के लिए पीपीआईडी पूरी शक्ति लगा रही है। लोग हमारी पार्टी से जुड़ रहे हैं, सदस्यता ले रहे हैं, लोगों का समर्थन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के सवाल जरुर है, सवाल रहने ही चाहिए, हम उन सारे सवालों का जवाब दे रहे हैं और उन्हें समझ भी आ रहा है। 

आर के विद्यार्थी ने उदहारण देते हुए कहा कि हमने 23 मई 2021 को जिला इलाहाबाद के ग्राम सभा उमरी तालुका पुरवा, विधानसभा क्षेत्र बारा में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक का सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें कई लोगों ने बसपा को छोड़कर पीपीआईडी का साथ दिया है। कई लोगों ने सदस्यता लेकर पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता बन गए हैं। 

आर के विद्यार्थी ने विधानसभा क्षेत्र बारा के ग्राम उमरी का उदाहरण देते हुए कहा कि मू० कमलेश्वर चौधरी, मू० दिनेश कुमार, राजरूप (पांडर) ,मू० मिथिलेश कुमार, मू० सोनकरन राव, मू० बृजेश कुमार, मू० अजय कुमार, मू० अशोक गौतम आदि ने सामूहिक रूप से बसपा छोड़कर ,पीपीआईडी की सदस्यता ली है।

उन्होंने कहा कि हम कार्यकर्ताओं के सभी सवालों का जवाब देते हैं। जो पार्टी लोकतंत्र में लोकतांत्रिक से काम नहीं करेगी वह पार्टी समाज हित में काम नहीं कर सकती यह लोगों को समझ आ रहा है। लोगों तक हम किताबें, पर्चे आदि लिखित साहित्य दे रहे हैं। लिखित साहित्य की भारी मात्रा में  मांग हो रही है। लोग इसे पढने के लिए खरीद रहे हैं, कहीं इसे सॉफ्ट कॉपी में मोबाइल और कंप्यूटर पर पढ़ा जा है। सोशल मीडिया पर हम चर्चा के वीडियो भी प्रचारित कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here