============
मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सात दिवसीय दौरा सफलतापूर्ण संपन्न ।
==============
मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मू. नयनाला कृष्णा राव ने दिनांक 17 नवम्बर, 2022 से 23 नवंबर, 2022 तक दिल्ली, उत्तराखंड (हरिद्वार), उत्तर प्रदेश (मेरठ), पंजाब (लुधियाना), हिमाचल प्रदेश (शिमला) का दौरा सफलतापूर्वक संपन् किया।
==========
दिनांक 17 नवम्बर, 2022 को मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मू. नयनाला कृष्णा राव सर ने उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में मूलनिवासी संघ के बैनर तले आयोजित मूलनिवासी कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि व मार्गदर्शक के रुप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम शुरू होने से पहले पीपीआईडी के जिलाध्यक्ष मू० गुलाब गौतम और मूलनिवासी संघ के जिला कार्यकारिणी सदस्य मू० अमित कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूलों का गुलदस्ता देकर हार्दिक स्वागत किया। वही इस कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर अनुज गौतम सर ने किया और मार्गदर्शक के रुप में उत्तराखंड के प्रभारी मूलनिवासी आशा टम्टा जी और उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मूलनिवासी सुधीर कुमार सर भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “मूलनिवासी समाज अर्थात अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति इनमें धर्म परिवर्तित समाज के लिए बहुत ही पीड़ादायक और विनाशकारी समय है । ऐसे समय में मूलनिवासी समाज की अपनी स्थिति तथा अधिकारों के प्रति सजगता व संवैधानिक जन- आंदोलन में भूमिका की प्राथमिकता बढ जाती है। इसीलिए मूलनिवासी संघ आज पूरे देश में बड़े-बड़े आंदोलन, जन आंदोलन कर रहा है।”
दिनांक 18 नम्बर को उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में बामसेफ और मूलनिवासी संघ के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर एक महत्वपूर्ण मीटिंग में भाग लिया और संगठन की गतिविधियों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने बताया कि, “मूलनिवासी महापुरुषों के नसीहत के अनुसार देश और मूलनिवासी समाज का अस्तित्व फूले-अंबेडकरी विचारधारा पर आधारित लोकतांत्रिक और राष्ट्रव्यापी संगठन से मुमकिन है। उन्होंने आगे कहा, “आज के दौर में फुले,शाहू और आंबेडकर की विचारधारा पर आधारित एक मात्र लोकतांत्रिक राष्ट्रव्यापी संगठन मूलनिवासी संघ हैं। जो महापुरुषों के सामाजिक क्रांति के आंदोलन के माध्यम से लगातार चुनौतियां दे रहा है । इस कड़ी में इस वर्ष मूलनिवासी संघ का राष्ट्रीय महाधिवेशन सतना (मध्य प्रदेश) में रखा गया है ।
उन्होंने राष्ट्रीय अधिवेशन में उपस्थित सदस्यों को निमंत्रित करते हुए कहा कि, “मैं आपसे अपील करता हूं कि आप मूलनिवासी संघ को तन-मन-धन से सहयोग और समर्थन करेंगे और राष्ट्रीय अधिवेशन में भारी से भारी संख्या में जरूर पहुंचेंगे ।
इसके बाद वे दिनांक 19 और 20 नवंबर को दिल्ली के मानसिक सेंटर ऑफिस में मूलनिवासी संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए । इस बैठक में मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय महाधिवेशन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई और राष्ट्रीय महाधिवेशन को सफल बनाये जाने की योजनाओं पर विचार विमर्श हुवा।
दिनांक 21 नवंबर को पंजाब के लूधियाना और फगवाड़ा में अध्यक्ष महोदय ने मूलनिवासी संघ के राज्य कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और बताया कि मूलनिवासी संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन फरवरी में होने जा रहा है । जिसमे हर मूलनिवासियों को शामिल होना चाहिए । इसके अलावा उन्होंने पंजाब में मूलनिवासी संघ किस तरीके से काम कर रही है इसकी जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि, देश की सरकारों का प्राथमिक दायित्व है कि वह संविधान की समस्त लोक जनकल्याणकारी नीतियों का निर्माण कर लागू करें। किंतु वर्तमान सरकार संविधान के दिशा निर्देशों को दरकिनार करते हुए विशेष व्यक्ति को लाभ देने वाली नीतियां निरंतर लागू कर रही है । इसलिए हम सबको मूलनिवासी संघ के साथ आकर बढ़-चढ़कर आंदोलन, जनआंदोलन करनी चाहिए, ऐसी सरकारों के खिलाफ।
दिनांक 22 नवंबर, 2022 को राष्ट्रीय अध्यक्ष मू० नरनाला कृष्णा राव
हिमाचल प्रदेश के शिमला पहुंचे । जहा उनके साथ मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मू० कुलविंदर लाल व पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मूलनिवासी बलजिंदर कौर भी उपस्थित रहे ।
शिमला में अध्यक्ष महोदय ने नए साथियों से मुलाकात की और मूलनिवासी आन्दोलन को लेकर विशेष चर्चा की और बताया की, “सामाजिक क्रांति के इस आन्दोलन में मूलनिवासी संघ महापुरुषों के आदेशों के प्रति संकल्प लेकर इस देश और अपनी आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए मूलनिवासी संघ आज पुरे देश में राष्ट्रीय लेवल (स्तर) पर निरंतर कार्य कर रही है । उन्होंने निवेदन करते हुए लोगो से कहा कि, “आप भी मूलनिवासी संघ को तन, मन और धन से सहयोग करें एवं फ़रवरी के महिने में होने वाले राष्ट्रीय महाधिवेशन में आने का प्रयास करें ।”
दौरे के आखरी में अर्थात 23 नवंबर, 2022 को हरियाणा के पंचकुला में बामसेफ के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और एक विशेष बैठक की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने बामसेफ के कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय महाधिवेशन में समर्थन और सहयोग करने की अपील की।








