===========
महिलाओं के साथ हिंसा दुनिया में सबसे बड़ा मानवाधिकार उल्लंघन।
भारत में महिलाओं की स्थिति चिंताजनक।
=============
बीते दिनों संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने वैश्विक स्तर पर एक रिपोर्ट जारी की हैं। जिसके आंकड़े बताती है कि दुनिया मे हर 11 मिनट में एक महिला या लड़की की उसके करीबी साथी या परिवार के सदस्य द्वारा हत्या कर दी जाती है।
=========
बीते 25 नवंबर को ‘महिलाओं के खिलाफ हिंसा का उन्मूलन’ संबंधी अंतरराष्ट्रीय दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र के महासचिव गुतारेस ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा को दुनिया का सबसे बड़ा ‘मानवाधिकार उल्लंघन’ कहा है। उन्होंने सरकारों से इस समस्या से निपटने के लिए नेशनल एक्शन प्लान लागू करने का आह्वान किया।
एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि हर 11 मिनट में एक महिला या लड़की की उसके करीबी साथी या परिवार के सदस्य द्वारा हत्या कर दी जाती है। उन्होंने 2026 तक महिला अधिकार संगठनों और आंदोलनों के लिए अनुदान में पचास प्रतिशत की वृद्धि करने के लिए सरकारों का आह्वान करते हुए सभी से “महिला अधिकारों के समर्थन में खड़े होने और अपनी आवाज़ उठाने’ का आग्रह किया हैं।
वही अगर हम भारत में महिलाओं या लड़कियों की स्थिति देखे तो बेहद चिंताजनक हैं। याद हो कि भारत को हाथरस जैसी घटनाओं के लिए वैश्विक स्तर पर अलोचना का सामना करना पड़ा था।
वर्ष दो हजार अठारह में जारी ग्लोबल एक्सपोर्ट की एक पोल में भारत को महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश बताया गया था। इस पोल में महिला सुरक्षा के मामले में भारत की स्थिति अफगानिस्तान और सीरिया से भी खराब बताई गई थी। पोल के मुताबिक महिलाओं के लिए सबसे ख़तरनाक देश भारत है और उसके बाद अफ़ग़ानिस्तान और सीरिया है। इसके बाद सोमालिया और सऊदी अरब आता हैं।
अगर आंकड़ो पर गौर करे तो नेशनल क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2021 में अठारह साल से ज़्यादा आयु की महिलाओं के साथ बलात्कार के कुल 28,644 (अठाईस हजार छह सौ चौसठ) मामले दर्ज हुए, जबकि नाबालिग़ों के साथ बलात्कार की कुल 36,069 (छतीस हजार उनहत्तर) घटनाएं हुईं।
ये वे आंकड़े है जो आपके और हमारे तक पहुंच रही हैं। न जाने इससे कई गुना अधिक मामलों को हमारे तक पहुंचने ही नही दिया जाता हैं। आज लाखो महिलाएं कई रूपो से प्रताड़ित हो रही हैं।








