बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एससी, एसटी और ओबीसी कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर निकाली रैली।

===============

बीते बारह मार्च, दो हजार चौबीस दिन मंगलवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एससी, एसटी और ओबीसी कर्मचारी एसोसिएशन, पुणे द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर रैली व सभा का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य मार्गदर्शक के रूप में मूलनिवासी बी डी बोरकर सर उपस्थित रहें।

=================

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एससी , एसटी और ओबीसी कर्मचारी एसोसिएशन, पुणे द्वारा आरक्षण नीति, कर्मचारियों के साथ अनुचित व्यवहार, बैंक नौकरियों में भर्ती नहीं होने के विरोध में साथ ही आरक्षण रजिस्टर लागू करने की मांग को लेकर नागपुर के यशवंत स्टेडियम से कांस्टीट्यूएंट चौक तक पैदल मार्च निकाला गया और कांस्टीट्यूएंट चौक पर एक सभा आयोजित की गई।

रैली व सभा को जनता का साथ भी मिला । जिसमें कई मूलनिवासी साथी उपस्थित रहें। रैली में उपस्थित लोगों ने अपनी मांगों को लेकर खूब नारेबारी भी की।

इस रैली व सभा में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एससी, एसटी और ओबीसी एसोसिएशन, पुणे के सदस्यों समेत कई मूलनिवासी संगठनों के सद्स्य भी उपस्थित रहें।

इस कार्यक्रम में मूलनिवासी बहुजन समाज के सबसे बड़े सामाजिक संगठन बामसेफ के कई सदस्य उपस्थित रहें। साथ ही कार्यक्रम में मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ और मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहें।

बताते चलें कि, कार्यक्रम का आयोजन बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एससी, एसटी, ओबीसी एसोसिएशन के श्री सिद्धार्थ राऊत एवं उनके समस्त सहयोगियों द्वारा किया गया।

जबकि इस कार्यक्रम में मुख्य मार्गदर्शक के रूप में सेवानिवृत्त आईआरएस मूलनिवासी बीडी बोरकर सर उपस्थित रहें।

बताते चलें की बामसेफ समेत फुले-आंबेडकरी विचारधारा के राजनीतिक पार्टियों ने भी इस आंदोलन में अपने समर्थन की घोषणा की।

इस कार्यक्रम में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एससी, एसटी, ओबीसी एसोसिएशन के कई सदस्यों समेत विभिन्न मूलनिवासी साथी उपस्थित रहें। जिसमे छात्र संघ की ओर से मूलनिवासी नसीम आलम और मूलनिवासी ब्रिजेश खटाना उपस्थित रहें।

वही मूलनिवासी संघ की ओर से मूलनिवासी चेतन मसुरकर, मूलनिवासी आकाश जाधव, मूलनिवासी अजय पासी, मूलनिवासी रोहन , मूलनिवासी निशांत बांद्रे और मूलनिवासी चरणदास यादव समेत कई साथी उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here