मूलनिवासी योद्धा मू. जनाब अब्दुल कय्युम हक साहब नहीं रहे।

मूलनिवासी संघ गुजरात इकाई के वाइस प्रेसिडेंट और माइनॉरिटीज संगठन जमीयत गुजरात के जनरल सेक्रेटरी मूलनिवासी जनाब अब्दुल कय्युम हक साहब इनका मंगलवार दिनांक 11 मई 2021  को इंतकाल हो गया है। उनके असामयिक निधन से  मूलनिवासी समुदाय को उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।
 
अब्दुल कय्यूम साहब शिक्षक पद से निवृत्त थे। वह बड़े जुझारू कार्यकर्ता थे। उन्हें संविधान से बहुत लगाव था। वे मूलनिवासी बहुजनो के हक अधिकारो के बारे मे हंमेशा सतर्क रहते हुए शासन-प्रशासन को आइना दिखाते थे। 

अब्दुल कय्युम हक साहब लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी थे। खासकर भरूच डिस्ट्रिक्ट के निवासी होने से संगठन के हर कार्यक्रम में वो समय की पाबंदी से उपस्थित रहते थे। मूलनिवासी समुदाय पर किसी भी अत्याचार, अन्याय, भेदभाव की घटना पर उनकी तिव्र प्रतिक्रिया होती थी और प्रशासनिक अधिकारियों को  वे लिखित शिकायत, आवेदन देकर उनको कानून याद दिलाते थे। घटनास्थल पर तुरंत पहुंच जाना उनकी बडी खासियत थी।

 
मानवाधिकारों पर वो बडे सक्रिय थे और मानवाधिकारों के हनन की किसी भी घटना पर वो न्याय की गुहार लगाते थे। उनका परिवार किसानी पेशे से जुड़ा हुआ था।  इसलिए किसानों  के लिए उनकी लड़ाई हमेशा जारी रही।
 
पर्यावरण के मामले पर वो चिंतित रहते थे, पर्यावरण मंत्रालय को प्रदूषण के मामले पर सदा अवगत रखते थे। अंकलेश्वर के खरोड मे खतरनाक प्रोजेक्ट पानोली सोलिड वेस्ट को रोकने, गुजरात के दो संगठन मूलनिवासी संघ व गुजरात जमीयत के संयुक्त उपक्रम में  लडी गई कानूनी लडाई जीतने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के प्रहरी के तौर पर मूलनिवासी के हितों की रक्षा करने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। 

बामसेफ,मूलनिवासी संघ और MNT न्यूज़ नेटवर्क परिवार मू.जनाब अब्दुल कय्यूम साहब को भावपूर्ण आदरांजलि अर्पित करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here