मुम्बई में बीएसफोर कार्यक्रम । कई संगठनों ने लिया हिस्सा।

=========

बीते दिनों मुंबई के थाने में बीएसफोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जन जागरण अभियान के तहत एक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न रहा। जिसमें मुम्बई के अलग अलग जगहों से सौ से अधिक लोगो ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मू० नितिन गनोरकर और बामसेफ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मू० एस० एस० धम्मी सर भी उपस्थित रहे।

===========

बीते रविवार मुंबई के थाने में स्थित मंगला हाई स्कूल में बीएसफोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जन जागरण अभियान के तहत एक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न की गई। जिसमें बामसेफ समेत कई मूलनिवासी संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग किया।

इस कार्यक्रम में मुंबई के कई अलग अलग जगहों जैसे, पुणे, रायगढ़, पालघर, नालासोपरा, भिवंडी, बदलापुर, उल्हास नगर, डोंबिवली से मूलनिवासी बहुजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । जिन्हें संविधान प्रबोधकों द्वारा भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा और संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जन जागरण अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस कार्यक्रम में सौ से अधिक लोग उपथित रहे । जिनमे से बीस नए लोगो ने संविधान प्रबोधक बनने का प्रण लिया और इस महान कार्य में अपना सहयोग देने पर सहमति जताया।

कार्यक्रम में बामसेफ, मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ समेत कई मूलनिवासी बहुजन समाज के संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे । साथ ही पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया ( डेमोक्रेटिक) के सदस्य भी बीएसफोर कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

कार्यक्रम में उपस्थित हाई कोर्ट के एडवोकेट मू० हाके पाटिल ने भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रीव्यापी महा जन जागरण अभियान को समझाते हुए लोगो को उनके मौलिक अधिकारों की जानकारी दी।

मू० संजय मोहिते ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि, संविधान को मानने वाले आज भी एक्शन में हैं और संविधान के विरोधी आज भी रिएक्शन में हैं। रिएक्शन में रहने वाले हमेसा मानसिक रूप से हारे हुए रहते हैं।

उन्होंने कहा, आज संविधान को मानने वाले लोगो की यह जिम्मेदारी है कि यह संविधान भारत के हर मजदूर, किसान, विद्यार्थी, महिलाओं तक पहुंचाएं। ताकि संविधान विरोधी संविधान का विरोध करने से पहले हजार बार सोचे ।

उन्होंने जोड़ा की, बीएसफ़ॉर ( भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा और संवर्धन अभियान) भारत के संविधान को भारत के हर नागरिको तक पहुंचाने का मिशन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here