नागपुर में पहला पथ संचलन व गणसभा का आयोजन।

========

आगमी बाइस अक्टूबर, दो हजार तेईस दिन रविवार को बीएस फोर के अंतर्गत संविधान प्रबोधकों द्वारा नागपुर में राष्ट्रीय पथ संचलन व गणसभा का आयोजन किया गया हैं। जिसमे देश भर से सैकड़ों मूलनिवासी हिस्सा लेंगे।

==========

बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन, राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत आगामी बाइस अक्टूबर, दो हजार तेईस दिन रविवार को नागपुर में पहला पथ संचलन व गणसभा का आयोजन किया गया हैं।

यह कार्यक्रम बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मूलनिवासी नितिन गणोरकर की अध्यक्षता में संपन्न होगी। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ट पत्रकार मूलनिवासी उर्मिलेश जी उपस्थित होंगे।

वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में संविधान फाउंडेशन के संस्थापक मूलनिवासी ई० झेड० खोब्रागडे, बौद्ध महिला मैत्री संघ की अध्यक्ष मूलनिवासी पुष्पा ताई बौद्ध और संविधान संगीता की संयोजक मूलनिवासी संभाजी भगत उपस्थित होंगे।

जबकि वक्तागणों के रूप में डी० के० खापर्डे मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरपर्सन मूलनिवासी बी० डी० बोरकर, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मूलनिवासी हेमराज सिंह पटेल, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मूलनिवासी के० तिलक कुमार, मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मूलनिवासी नयनाला कृष्णाराव, बामसेफ रिसर्च विंग के चेयरमैन मूलनिवासी डॉ० सत्यजीत राव, मूलनिवासी सभ्यता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मूलनिवासी डॉ० प्रभाकर निसर्गंध और मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मूलनिवासी रजनीश प्रजापति उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here