कांग्रेस सांसद ने की योगेंद्र यादव के गिरफ्तारी की मांग।

किसान और सरकार के बीच आग लगाने वाली व्यक्ति योगेंद्र यादव है।

योगेंद्र यादव को गिरफ्तार करने से किसान और सरकार के बीच बात सीधी हो जाएगी।

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने संसद में कही यह बात।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान आंदोलन को पवित्र आंदोलन कहा।

—–

तीन कृषि क़ानून और एक बिजली बिल के खिलाफ चल रहे आंदोलन को कांग्रेस के तरफ से समर्थन बताया जाता है। इस आंदोलन का नेतृत्व करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के खिलाफ बोलने में सावधानी बरतते हैं। लेकिन कांग्रेस के एक सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने योगेंद्र यादव के बारे में संसद में कहा की योगेंद्र यादव को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

पिछले 77 दिनों से दिल्ली के बॉर्डर पर किसान धरना देकर बैठे हैं। इस आंदोलन का नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा कर रहा है। संसद में भी यह मुद्दा गरमाया है।

तीन कृषि कानूनों के वापस लेने की मांग के साथ एमएसपी का कानून बनाया जाए। इस मांग को लेकर सरकार के विरोध में लम्बा धरना देकर बैठे हैं। इस धरना आंदोलन में राजनैतिक दल को प्रवेश नहीं है। लेकिन सभी राजनैतिक दलों के लिए किसान आंदोलन महत्वपूर्ण मुद्दा है। कई राजनैतिक दल अपने किसानों को नाराज नहीं करना चाहते।

किसान आंदोलन में शामिल योगेंद्र यादव और अन्य नेता खुले रूप में अपने मांग का समर्थन करते हुए किसानों की समस्याओं के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों को जिम्मेदार मानते हैं।

एक तरफ सत्तापक्ष के लोग किसान आंदोलन में विभिन्न प्रकार से बिखराव लाने या समस्या में फ़साने की कोशिश में लगे हैं।

उधर प्रधान मंत्री ने किसान आंदोलन को पवित्र आंदोलन बताते हुए कहा कि कुछ लोगों ने इसे हाईजैक करके अपवित्र कर दिया है।

ऐसे में संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पंजाब से कांग्रेस सासंद रवनीत सिंह बिट्टू ने किसान नेता योगेंद्र यादव को गिरफ्तार करने की मांग की है।

सासंद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि किसान और सरकार के बिच आग लगाने वाला आदमी योगेंद्र यादव है। और जिस दिन इसे गिरफ्तार किया जाएगा उस दिन किसान और सरकार के बिच की बात सीधी हो जाएगी।

आपको बता दें की लुधियाना से कांग्रेस सांसद ने कृषि कानूनों का भी विरोध किया। साथ ही सासंद भंगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी किसान मुद्दे को लेकर राजनीती करने का आरोप लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here