==========
हाल ही में अर्धसैनिक बल के पूर्व जवानों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग के साथ साथ इस संबंध में बात करने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा हैं। उन्होंने कहा की, उनके बलिदान और योगदान के बावजूद उनके पेंशन लाभों में कटौती कर दी गई है, जो बेहद असंतोष जनक हैं।
===========
पुरानी पेंशन की मांग को लेकर समय समय पर इस देश में कई विरोध प्रदर्शन देखे गए। हाल ही में अर्धसैनिक बल के पूर्व जवानों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की हैं।
इसके अलावा द कन्फेडरेशन ऑफ एक्स-पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन ने ओपीएस यानी पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय भी मांगा है।
बीते छह नवंबर, दो हजार तेईस को अर्धसैनिक बल के पूर्व जवानों ने पुरानी पेंशन बहाल करने समेत अपनी अन्य मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की हैं।
सेवानिवृत जवानो ने कहा की, अर्धसैनिक बल के जवान अक्सर शत्रुतापूर्ण इलाकों में ड्यूटी करते हैं और सशस्त्र बलों के साथ देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं।
लेकिन उनके महत्वपूर्ण योगदान के बावजूद उन्हें राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत नागरिक समकक्षों के साथ जोड़ा गया है, जो भेदभावपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि यह भेदभाव खत्म हो और इसीलिए हमने पीएम मोदी से मिलने का समय मांगा है।”
प्रदर्शन कर रहे अर्धसैनिक बाल के पूर्व जवानों का कहना है कि, उनके बलिदान और योगदान के बावजूद उनके पेंशन लाभों में कटौती करना, बेहद असंतोष और निराशाजनक हैं।








