पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर सैकड़ो कर्मचारी सड़क पर।

============

बीते दिनों महाराष्ट्र के सैकड़ो कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। आंदोलनकारियों ने ओपीएस यानी पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने समेत कई अन्य मांगों को भी उठाया हैं।

==========

केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी ओपीएस यानी ओल्ड पेंसन स्कीम को बहाल करने की मांग उठती रही हैं। फिलहाल महाराष्ट्र में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग जोर पकड़ रही हैं।

ख़बर के मुताबिक बीते चौदह मार्च से महाराष्ट्र के सैकड़ो कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन समय के लिए हड़ताल की घोषणा की हैं। जिससे सरकारी अस्पतालों सहित विभिन्न सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में राज्य के हर विभाग से कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। जिससे विभिन्न विभागों के काम-काजों में बाधा बनी हुई हैं।

चौदह मार्च से चल रही इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में राज्य सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में कार्यरत पैरामेडिक्स, सफाई कर्मचारी और शिक्षक भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं।

आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने सरकारी कार्यालयों और अस्पतालों के बाहर ‘केवल एक मिशन, पुरानी पेंशन बहाल करो’ के नारो के साथ अपनी मांगों को सरकार के सामने रखा।

बताते चलें कि साल दो हजार तीन में केंद्र सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया था। जिसके बाद साल दो हजार चार से सशस्त्र बलों के कर्मचारियों को छोड़कर बाकी अन्य सरकारी कर्मचारियों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली यानी एनपीएस के तहत कवर किया गया हैं।

बताते चलें कि पुरानी पेंशन योजना सेवानिवृत्ति के बाद आय की गारंटी देती है, जबकि नई पेंशन योजना बिना किसी गारंटी के बाजार से जुड़े रिटर्न प्रदान करती है।

इस नई पेंशन योजना के तहत हर महीने कर्मचारी के वेतन से ही एक निश्चित राशि काटकर पेंशन खाते में निवेश किया जाता है। जबकि ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत एक सरकारी कर्मचारी को उसके अंतिम वेतन के पचास प्रतिशत के बराबर मासिक पेंशन मिलती है। इसमें कर्मचारियों द्वारा योगदान की कोई आवश्यकता नहीं होती है।

कर्मचारियों ने ओपीएस के अलावा रिक्त पदों को भरने और शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को सेवाकालीन उन्नति योजना के लाभों सहित कई अन्य मांगों को भी उठाया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here