===========
बीते उन्नीस नवंबर, दो हजार तेईस दिन रविवार को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) का विशेष प्रबोधन सत्र बोकारो के अलकुशा पंचायत में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। जिसमे मूलनिवासी महिलाओं, पुरुषो व बुद्धिजीवियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
============
बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत बीते उन्नीस नवंबर, दो हजार तेईस दिन रविवार को बोकारो के ग्राम सभा अलकुशा में विशेष प्रबोधन सत्र सफलतापूर्वक संपन्न की गई।
पीपीआई (डी) यानी पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के बैनर तले यह विशेष प्रबोधन सत्र का आयोजन किया गया था। जिसमे मूलनिवासी महिलाओं, पुरुषो और कई बुद्धिजीवियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में पीपीआई (डी) के कार्यकर्ताओं समेत कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहें। जिन्होंने मूलनिवासियों को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के जिला संगठन सचिव मूलनिवासी सद्दाम अंसारी ने किया । जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के प्रदेश वित्त सचिव मूलनिवासी दीपक कुमार ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अलकुशा के मुखिया मूलनिवासी रोहित रजक और विशिष्ट अतिथि के रूप में मूलनिवासी संघ के जिला उपाध्यक्ष मूलनिवासी मनोज कुमार महतो उपस्थित रहे ।
वही मुख्य वक्ता के रूप में मूलनिवासी संघ के प्रदेश महासचिव मूलनिवासी वीरेंद्र कुमार और वक्ता के रूप में संविधान प्रबोधक मूलनिवासी मनोज कुमार और मूलनिवासी सपन कुमार उपस्थित रहें।






