===========
बीते एक अक्टूबर, दो हजार तेईस दिन रविवार को पीपीआई (डी) यानी पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) जिला इकाई, रीवा द्वारा सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में संविधान जन चेतना रैली निकाली गई। जिसमे हजारों मूलनिवासियों ने हिस्सा लिया।
===========
संवैधानिक चेतना लाने के लिए बीते रविवार (1 अक्टूबर, 2023) को सेमरिया विधानसभा क्षेत्र (69) में संविधान जन चेतना रैली निकाली गई, जो बाद में सभा के रूप में संपन्न हुई।
यह संविधान जन चेतना रैली पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) जिला इकाई रीवा द्वारा आयोजित की गई थी। जिसमे पार्टी के कई कार्यकर्ताओं समेत हजारों मूलनिवासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
यह संविधान जन चेतना रैली जिले के कई मुख्य स्थानों से होते हुई निकाली गई, जो बाद में सभा के रूप में संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं और रैली में उपस्थित मूलनिवासियों के हाथो में संविधान की प्रतियां और मूलनिवासी महापुरखो की तस्वीर नजर आई।
संविधान जन चेतना रैली की शुरुआत सुबह ग्यारह बजे भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ ग्रहण कर प्रारंभ की गईं।
यह संविधान जन चेतना रैली बीते एक अक्टूबर, दो हजार तेईस दिन रविवार की सुबह शाही विवाह घर इमली तिराहा करहिया, रीवा से प्रारंभ होकर ग्राम पंचायत अटारिया, बहुरीबांध, शाहपुर, बीड़ा से होकर सेमरिया के मुख्य मार्ग से होते हुए सतना रोड से पंचशील उत्थान समिति भमरा पहुंची । जहा यह रैली सभा के रूप में तब्दील हुई।
सभा को पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और मूलनिवासी बुद्धिजीवियों ने संबोधित किया। जिनमे मुख्य रूप से मूलनिवासी यज्ञनिवास यादव, मूलनिवासी डॉ० गिरीश सिंह, मूलनिवासी समयलाल प्रजापति बाबा, मूलनिवासी डॉ० रजनीश प्रजापति एवं मूलनिवासी आर० डी० सिंह ने लोगो को संबोधित किया।
जबकि सभा का संचालन मूलनिवासी एडवोकेट आर० एस० वर्मा द्वारा किया गया।









