जौनपुर जिले के शाहगंज में बीएस फोर के तहत जागृति शिविर सफलतापूर्वक संपन्न।

============

बीते सताइस सितंबर, दो हजार तेईस दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित ग्राम सभा लपरी में बीएस फोर के तहत मूलनिवासी संघ द्वारा संविधान जागृति शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे कई मूलनिवासियों ने हिस्सा लिया । जिसमे मूलनिवासी महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

============

बीएस फोर यही भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज ब्लॉक में स्थित ग्राम सभा लपरी में जागृति शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई।

यह कार्यक्रम मूलनिवासी संघ जिला इकाई जौनपुर के बैनर तले संपन्न किया गया। जिसमे मूलनिवासी संघ समेत कई मूलनिवासी संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलनिवासी नेहा जी द्वारा किया गया । जबकि कार्यक्रम का संचालन मूलनिवासी संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के पूर्व महासचिव मूलनिवासी उमेश चंद गौतम ने किया।

जबकि कार्यक्रम में संगठनात्मक विचार देने के लिए मूलनिवासी संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष मूलनिवासी सुरेश कुमार बौद्ध, मूलनिवासी संघ से मूलनिवासी सिपाही रवि यादव, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ से मूलनिवासी मनोज कुमार और मूलनिवासी संघ से मूलनिवासी अशोक कुमार बौद्ध उपस्थित रहें।

कार्यक्रम में ग्राम सभा लपरी के कई मूलनिवासी उपस्थित हुए। जिनमे महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने हिस्सा लिया।

वक्ताओं ने उपस्थित मूलनिवासियों को मूलनिवासी महापुरुषों एवम् उनके संघर्षों और विचारो से परिचित कराया।

साथ ही वक्ताओं ने बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स जैसे मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ और मूलनिवासी सभ्यता संघ के बारे में विस्तार से चर्चा किया।

वक्ताओं ने बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के बारे में भी चर्चा किया। और लोगो को बिल्कुल ही आसान और सरल भाषा में संविधान और उसके महत्व को बताया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here