पीपीआईडी की राष्ट्रीय महापरिषद 31 अक्टूबर को हल्द्वानी उत्तराखंड में।

मूलनिवासी लोगों को सत्ता दिलाने के लिए, मूलनिवासी लोगों की, मूलनिवासी लोगोंद्वारा स्थापित की गयी पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय महापरिषद हो रही है। पीपीआईडी स्थापना 28 दिसम्बर 2017को नागपुर में की गयी थी। उसके बाद चुनाव आयोग के पास इसके पंजीयन के लिए आवेदन किया गया। जिसके तहत 31 अक्टूबर 2018 को पार्टी को पंजीकरण प्राप्त हुआ।

इस दिन को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने हर वर्ष इस दिवस पर राष्ट्रीय महा परिषद की वार्षिक बैठक करने का निर्णय लिया हुआ है। पार्टी का पंजीकरण होते हुए तीन वर्ष हुए है। पीपीआईडी के संविधान के अनुसार हर वर्ष 31 अक्टूबर को पार्टी की राष्ट्रीय महा परिषद की वार्षिक बैठक होगी। राष्ट्र स्तर की इस बैठक में प्रत्येक राज्य एवं जिले से हर स्तर के पदाधिकारी एवं सक्रिय सहभाग ले सकते हैं।

रविवार, 31 अक्टूबर 2021 को, उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में यह राष्ट्रीय महा परिषद की बैठक होगी। इस परिषद् में देशभर की सभी राज्य, जिला और तहसील स्तर के पदाधिकारी सहभागी हो रहे हैं।

आपको बता दें कि फूले-अम्बेडकरी विचारधारा की राजनीति को देश भर में पुनःस्थापित करने हेतु पीपीआईडी की स्थापना की गयी है।

आपको यह भी बता दें कि इस पार्टी को बामसेफ के पूर्व एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने लम्बे विचार-विमर्श के बाद स्थापित किया है। जब यह देखा गया कि फूले-आंबेडकरी विचारधारा के तहत जिन राजनितिक दलों की स्थापना की गयी या शुरू हुए वह फूले-आंबेडकर विचारधारा, सिद्धांत, मूल्य, लक्ष्य और उद्दिष्टों से भटक गए हैं। तब इस पार्टी की स्थापना की गयी है। उन्होंने पाया कि फूले-अम्बेडकर के नामपर राजनीति में आनेवाले वाले कुछ नेताओं ने राजनीतिक दल बनाएं हैं, लेकिन वह व्यक्तिवाद, परिवारवाद, जातिवाद और प्रांतवाद के चलते भटक गए हैं।

समाज में इस बात की भारी निराशा है कि जिनसे कुछ आशा थी वह राजनितिक दल न केवल भटक गए बल्कि पूरी तरह से अनियंत्रित हो गए। व्यक्तिवाद और परिवार वाद के कारण यह मूलनिवासी समाज की माने जाने वाली पार्टियां तानाशाही की गिरफ्त में हैं।

ऐसे में पीपीआईडी से समाज की ओर से उम्मीद की जा रही है। आशा की नयी रौशनी के तहत पीपीआईडी को देखा जाना महत्वपूर्ण बात है। इस संगठन ने तीन वर्षों के भीतर ही लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सहभागिता ली। साथ ही 11 से अधिक राज्यों और अधिकांश जिलों में कार्यकारिणियां भी बनायी।

अब यह पार्टी अपने सभी राज्य, जिला और तहसील इकाइयों की राष्ट्रीय महा परिषद् की बैठक कर रही है। फूले-आंबेडकर विचारधारा और लोकतान्त्रिक मूल्यों के तहत कार्य करने वाली पार्टी को देशभर में आगे ले जाने काकार्यकर्ताओं का सामूहिक निर्णय निश्चित ही सराहनीय है।

इस जानकारी पर आपके विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। एमएनटी न्यूज नेटवर्क को फेसबुक पर लाइक और फॉलो करें और यूट्यूब पर सब्स्क्राइब जरूर करें, साथ ही बेल आइकॉन को भी ऑन करें ताकि आपको अपडेट्स मिलते रहें।

जय भीम जय मूलनिवासी जय भारत जय संविधान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here