बुलढाणा जिले के 150 गांवों में पहुंचा भारतीय संविधान सन्मान, सुरक्षा और संवर्धन अभियान (BS4)

BS4 अर्थात भारतीय संविधान, सन्मान, सुरक्षा और संवर्धन अभियान के तहत पिछले 3 साल से देश के विभिन्न राज्यों में संविधान महाजनजगरण अभियान शुरू है। बामसेफ इसके ऑफशूट विंग्स के कार्यकर्ता गाव एवं बस्ती में घर-घर जाकर लोगों को संविधान की महत्व और नागरिकों के हक अधिकार के संदर्भ जागृत कर रहें है।

इस अभियान को बड़ी मात्रा में समर्थन और सहयोग मिल रहा है। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में हो रहे कार्यक्रम से इसे समझा जा सकता है। BS4 अभियान बुलढाणा जिले में जोरों पर है।

BS4 अभियान के तहत पिछले 60 दिन में जिला के लगभग 150 गावों में संविधान का प्रचार-प्रसार किया।

हाल ही में देऊलगांव राजा इस तहसील में और खासकर ओबीसी बहुल बस्तियों में BS4 अभियान के तहत संविधान को लागू करने हेतु पीपल सोशल ॲक्शन कमिटी का गठन किया गया।

बुलढाणा जिला इकाई के कार्यकर्ता पुरे जिले में अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और धार्मिक अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को BS4 अभियान के बारे में बता रहें हैं और संविधान के महत्त्व को समझा रहे हैं।

जिले में इस अभियान का नेतृत्व बामसेफ महाराष्ट्र राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राजेश गवई कर रहे हैं। साथ ही मूलनिवासी संघ के महाराष्ट्र राज्य उपाध्यक्ष अरविंद जाधव, देवानंद मुंडे आदि के साथ पुरे जिला यूनिट के कार्यकर्ता BS4 अभियान को लेकर मेहनत कर रहे हैं।

इस जानकारी पर आपके विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। एमएनटी न्यूज नेटवर्क को फेसबुक पर लाइक और फॉलो करें और यूट्यूब पर सब्स्क्राइब जरूर करें, साथ ही बेल आइकॉन को भी ऑन करें ताकि आपको अपडेट्स मिलते रहें।

जय भीम जय मूलनिवासी जय भारत जय संविधान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here