रीवा में सुअर पशुपालकों के समर्थन में उतरे सैकड़ो लोग।

================
कमिश्नर के हाथों सीएम के नाम ज्ञापन।

87वें दिन जारी रहा महापड़ाव अब समूचे प्रदेश में चलेगा आंदोलन।

===================

सुअर पशुपालकों का बीते कई दिनो से रीवा में आंदोलन जारी हैं। सैकड़ो की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे हैं। इन्हें सैकड़ो संगठनो का नेतृत्व मिल रहा हैं। बसोर समाज का कलेक्ट्रेट रीवा के समक्ष महापड़ाव पिछले कई दिनों से जारी हैं।

==============

मध्य प्रदेश, रीवा में बीते 29 दिसंबर 2022 को सुअर पशु पालकों को मृत सुअरो का मुआवजा दिलाए जाने के साथ-साथ पशु चिकित्सा विभाग के प्रमुखो के खिलाफ कार्यवाही किये जाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई पर बसोर समाज का कलेक्ट्रेट रीवा के समक्ष महापड़ाव 85वें दिन भी जारी रहा । उन्होंने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर एक बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। जिसका नेतृत्व किया लक्ष्मी बंसल साथ में आशा, गीता, सावित्री, उर्मिला, मुन्नी, संगीता, रामबाई आदि बसोर समाज की टीम उपस्थित रही।

इसके पहले भी यानी 27 दिसंबर, 2022 को मोर्चे के संयोजक शिव सिंह, उपभोक्ता संरक्षण के अध्यक्ष देवीदीन गुप्ता, बंसल समाज के नेता प्रेमलाल बंसल, एडवोकेट बिरजूलाल आदि के नेतृत्व में सुअर पशुपालकों के समर्थन में सैकड़ो की संख्या में लोग रीवा महापड़ाव स्थल पहुंचे थे। नेतृत्वकर्ताओ ने सभा को संबोधित किया। इसके उपरांत रैली के रूप में मोर्चे की अगुवाई में आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कमिश्नर रीवा को सौंपकर कहा कि, “जल्द मांगे पूरी नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर आंदोलन चलेगा। आंदोलनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार एवं रीवा कलेक्टर को घेरने का ऐलान किया।

ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान मोर्चे के संयोजक शिव सिंह, किसान हितेषी, मास्टर बुद्धसेन पटेल, किसान नेता कुंवर सिंह, इंद्रजीत सिंह ओबीसी मोर्चे के नेता पुष्पराज सिंह पटेल समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

आन्दोलकर्ताओ ने कहा कि, “बेजुबान जानवरों को जिस तरह से सरकार ने मरवाया है बेहद निंदनीय है, सरकार तत्काल मुआवजा दें ।” उनका कहना हैं कि, अगर सरकार हमारी मांगो को पूरा नहीं करती हैं तो सरकार को एक बड़े आंदोलन का सामना करना पड़ सकता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here