बामसेफ के पुर्व राष्ट्रीय महासचिव मा. एस. के. पाटील जी नहीं रहे।

फुले-आंबेडकरी मिशन के समर्पित नेतृत्व व बामसेफ के पुर्व राष्ट्रीय महासचिव मा. एस. के. पाटील

फुले-आंबेडकरी मिशन के समर्पित नेतृत्व व बामसेफ के पुर्व राष्ट्रीय महासचिव मा. एस. के. पाटील जी का आज वृद्धावस्था से परिनिर्वाण हुआ। वे 87 वर्ष के थे। बामसेफ के पंजीकरण के वक्त बनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उन्हे राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी प्राप्त हुई थी। वर्ष 1991 तक उन्होंने यह कार्यभार संभाला।

बामसेफ के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं में से एक मा. एस. के. पाटिल साहेब ने बामसेफ के शुरूआती समय में असम राज्य के साथ नार्थ ईस्ट राज्यों में संगठन का काम देखा।

वे बैंक ऑफ इंडिया में उच्च पदस्थ अधिकारी थे। उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया में एससी, एसटी ओबीसी कर्मचारियों को संवैधानिक अधिकारों और पे बैक टू दी सोसाईटी के लिए संगठित करने का कार्य किया।

पिछले कुछ वर्षों से वे दीक्षा भूमि नागपूर की गतिविधीयों में अपनी भूमिका निभा रहे थे। नागपुर में बौद्ध विहारों का कार्य कोऑर्डिनेशन-कोऑपरेशन से चले इसके लिए उन्होंने बुद्ध विहार समन्वय समिति की अगुवाई की थी। वे 1991 तक बामसेफ के राष्ट्रीय महासचिव रहें।

मा. एस. के. पाटील जी की स्मृति में विनम्र अभिवादन व आदरांजली।
जय भीम जय मूलनिवासी जय भारत जय संविधान

#विनम्रअभिवादन#vinamraabhivadan#PhuleAmbedkarMovement#BAMCEF

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here