==============
आगामी बाइस अक्टूबर, दो हजार तेईस को बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स द्वारा नागपुर में पहला राष्ट्रीय पंथ संचलन का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमे देश भर से हजारों मूलनिवासी साथी उपस्थित होंगे।
===========
बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत आगामी बाइस अक्टूबर, दो हजार तेईस को नागपुर में पहला राष्ट्रीय पंथ संचलन का आयोजन किया जा रहा हैं।
इस राष्ट्रीय पंथ संचलन में एससी, एसटी, ओबीसी और कन्वर्टेड माइनोरिटीज के हजारों मूलनिवासी साथी हिस्सा लेंगे।
देश भर के विभिन्न जिलों से सैंकड़ों मूलनिवासी, इस राष्ट्रीय पंथ संचलन में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक हैं, क्योंकि यह पहली बार होगा जब देश के मूलनिवासी हजारों की संख्या में राष्ट्रीय पंथ संचलन में हिस्सा लेंगे।
इस पंथ संचलन में महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार, झारखंड आदि राज्यों से हजारों की संख्या में मूलनिवासी साथी उपस्थित होंगे।
बताते चले की इस राष्ट्रीय पंथ संचलन का आयोजन बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स जैसे मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ और मूलनिवासी सभ्यता संघ जैसे संगठनों द्वारा किया जा रहा हैं।
इस राष्ट्रीय स्तरीय पंथ संचलन में बामसेफ, मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ और मूलनिवासी सभ्यता संघ समेत कई मूलनिवासी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
बताते चले की बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स द्वारा बीएस फोर के तहत देश भर में “संविधार विचार गोष्ठी” और “क्लस्टर अधिवेशन” लगाए जा रहे हैं।
आंकड़ों के मुताबिक अब तक डेढ़ सौ से अधिक जिलों में क्लस्टर अधिवेशन के कार्यक्रम सफलतापूर्वक लगाए जा चुके हैं। जिसमे संविधान प्रबोधक लोगो को संविधान को आसान और सरल भाषा में बता रहे हैं।








