बी पी मंडल स्मृति : विनम्र अभिवादन

भारत में सामाजिक न्याय आंदोलन के एक महत्वपूर्ण हस्ताक्षर और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बी पी मंडल (सन् 1918-1982) का आज परिनिर्वाण-दिवस है। सन् 1982 में 13 अप्रैल को वह दिवंगत हुए थे।

एक प्रखर सांसद और कुशल प्रशासक के अलावा उनका सबसे अहम योगदान मंडल-आयोग की रिपोर्ट है।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 340 के प्रावधानों की रोशनी में आयोग की रिपोर्ट ने सामाजिक- शैक्षणिक महत्व की कई महत्वपूर्ण सिफारिशें कीं और कई जरूरी सुझाव पेश किए। इनमें कुछ ही को अब तक लागू किया जा सका।

ओबीसी का प्रोन्नति में प्रतिनिधित्व और निजी क्षेत्र में भागेदारी अब भी बाकी है। जिसके लिए हमें मिल कर प्रयास करना है।

यशकाई बी पी मंडल साहब की स्मृति में विनम्र अभिवादन।

जय भीम जय मूलनिवासी जय संविधान जय भारत

13अप्रैल #13April #BPMandal #BindeshwariPrasadMandal #MandalCommission #BackwardClassComission #Article340

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here