तो कई राज खुलेंगे

उठेगा पर्दा
तो कई राज खुलेंगे
कश्मीर के पंडितों की ही नहीं
सारे भारत के राज खुलेंगे।
कश्मीर की दबी फाइलों में
पंडितों का गम तो कल का है।
मगर इस देश के मूल निवासियों का
दर्द तो सालों साल का है।

वक्त भर देता हर जख्म को
कुरेदोंगे जख्म तो खून ही निकलेगा।
भाईचारा कभी न होगा मेरे भारत में
हर आदमी दूसरे का दुश्मन ही निकलेगा।

पंडित नथूराम सही; गांधी गलत;
यह कब तक चलेगा।
हम हमेशा बराबर; बाकी गलत;
यह न्याय कब तक चलेगा।

खोलोंगे महाभारत रामायण की फाइल।
द्रौपदी का वस्त्र हरण करनेवाले;
कौरव गलत क्षत्रिय!
अपनी बीवी को दांव पर लगाने वाले;
पांडव ईमानदार क्षत्रिय!
यह कब तक चलेगा?
क्या द्रोपदी का वस्त्रहरण;
जायज था?
पंडित द्रोणाचार्य ने एकलव्य का शिक्षण नकारना;
क्या जायज था?
या आदिवासी एकलव्य का अंगूठा काट लेना;
जायज था ?
राम ने क्यों काटा शूद्र शंबुक का सर?
क्या शुद्रोको को पढ़ाना गुनाह था?
क्यों रोका कर्ण को द्रौपदी स्वयंवर में?
क्या किसी कोली के घरमे पलना गुनाह था?

खोलोंगे फाइल जाति धर्म की इस तरह;
हर एक शख्स गुनहगार है दूसरे का यहां;
छोड़ो फाइलों का चक्कर;
संविधान अपना लेते हैं.
न किसी जाति; न किसी धर्म को;
गुनहगार को गुनहगार कह देते हैं।
झूठे धर्म और जाति की अस्मिता से निकल;
अपने आप को भारत का सपूत कह देते हैं।

जय भारत जय संविधान

कवी :
प्रदीप चंद्रकांता गजानन ढोबले
राष्ट्रीय अध्यक्ष, ओबीसी सेवा संघ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here