मूलनिवासियों की सत्ता नहीं होगी तब तक हमारी समस्या का समाधान नहीं होगा

धरती आबा जननायक बिरसा मुंडा के शहादत दिवस की स्मृति में दिनांक 9 जून 2021 को एमएनटी न्यूज नेटवर्क पर “अबुआ दिशुम अबुआ राज” इस विषय पर परिसंवाद का आयोजन किया था। इस ऑनलाईन परिसंवाद में प्रसिद्ध लेखिका एवं समाज चिंतक उषाकिरण अत्राम, डॉक्टर प्रफुल्ल वसावा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, आदिवासी टाइगर सेना) और इंजीनियर उमेश रजक (राष्ट्रीय संगठन सचिव, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक) आमंत्रित वक्ता के रूप उपस्थित थे। चर्चा में प्रस्तुत किए गए विचारों का संक्षिप्त हिस्सा यहां प्रकाशित कर रहे हैं। पूरा कार्यक्रम आप MNT News Network के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर देख सकते हैं। वीडियो लिंक नीचे दी है।

मू उषाकिरण अत्राम:

धरतीआबा जननायक बिरसा जी ने “हमारी धरती पर हमारा राज” (अबुआ दिशुम अबुआ राज) यह जो नारा लगाया था उसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण है। 1894 में देश में बहुत बड़ा अकाल पड़ा था। लोग महामारी से, भूखे-प्यासे मर रहे थे। लोगों को खाने के लिए कुछ नहीं था। भूख के कारण लोग जंगल में भटक रहे थे। हमारे जंगल उस वक्त अंग्रेजों ने अपने कब्जे में लिए थे और साहूकार-व्यापारी, पूंजीवादी गरीबों की जमीन लूट रहे थे। अंग्रेजों के सिपाही लगान वसूलने के बहाने आदिवासी – मूल निवासियों के घर घर में घुसकर महिलाओं को लूटते थे। उनके जेवरात और अन्य चीजों को ले जाते थे। महिलाओं पर बलात्कार करते थे। हमारे गरीब लोगों को मारते थे और उनके जमीनों पर अपना कब्जा करते थे। यह अत्याचार देखकर बिरसा जी का खून खौला गया। उन्होंने लोगों जागृत करने की कोशिश की। लोगों को समझाते हुए उन्होंने कहा, “धरती (जमीन) हमारी है, हमारा देश है और यह विदेशी लोग जो बाहर से आए हैं, यही लोग हमें मारकर हमारे जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।” यह बात जब लोगों के समझ मे आयी तब वे बिरसा के साथ रहे आंदोलन में सहभागी हुये। लोगों पर हो रहें अत्याचार देखकर बिरसा ने विद्रोह किया। जो लोग लूटने आए थे उसमें कई लोगों को उन्होंने मार गिराया। गुलाब सिंह नाम के सिपाही को जहर भरे तीर से मार डाला। क्योंकि गुलाब सिंह ने बिरसा और उनके साथियों पर गोली चलाई थी।
उस समय अंग्रजो के साथ सामंतवादी भी बिरसा से भयभीत थे। (क्योंकि) लोगों को समझाते हुए बिरसा जी ने कहा कि सब मूलनिवासी एक जगह आओ। यह धरती है, हमारी जमीन है । हम ही उस पर राज करेंगे। ‘अबुआ दिशुम अबुआ राज’ के नारे से अंग्रेज लोग घबरा गए थे। आज ‘उलगुलान’ यह देश का नारा हुआ। उलगुलान का मतलब सभी मूलनिवासी एक जगह आये और अन्याय का प्रतिकार करें। ‘हमारी धरती पर हमारा राज’ इस नारे से लोगों में प्रेरणा जगी। बिरसा ने जो विचार हमें दिए हैं उसके कारण ही उन्हें लोग “धरती आबा” कहते हैं।

आज मूलनिवासी आदिवासियों की तरफ मूलनिवासी एससी और ओबीसी का ध्यान नहीं है। इसका क्या कारण है? बिरसा ने नारा दिया था कि हम सभी धरती के पुत्र हैं एक जगह आओ। धरती के हम पुत्र है, धरती हमारी है, धरती पर हम राज करेंगे। समता, न्याय, भाईचारा, एकता एक विचार से, एक शक्ति से एक जगह आएंगे। यह बिरसा का सपना था। बिरसा के नारे की तरफ है ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर मूलनिवासी ओबीसी एससी का मूलनिवासी आदिवासियों के तरफ ध्यान रहता तो आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है उसे रोका जाता।

मू डॉ प्रफुल्ल वसावा:

बिरसा मुंडा जी ने पूंजीपति- सामंतवादी और अंग्रेजो के खिलाफ जो उलगुलान छेड़ा था, जो नारा दिया था उस नारे की गूंज पूरे देश में फैल गई थी और वह गूंज आज भी हमें सुनाई देती है। जिस प्रकार अंग्रेजों ने हमें लूटा, अत्याचार किया उसके प्रति बिरसा के मन में बचपन से ही विद्रोह की भावना थी। उस समय आदिवासियों की आवाज दबाई जाती थी। 1890-1900 के बीच काफी सारे आंदोलन बिरसा जी ने चलाएं। उनके आंदोलन से अंग्रेज हुकूमत डरी हुई थी। बिरसा जी ने अपने लोगों के मन में स्वतंत्र विचारधारा का निर्माण किया था। अपने लोगों को उन्होंने प्रेरित किया था। पूंजीपति और अंग्रेजों की गुलामी से वे अपने लोगों को मुक्त करना चाहते थे।
वे लोगों को समझाते थे कि धरती हमारी मां है और हमें इसकी रक्षा करनी चाहिए। उनके विचार स्वतंत्र थे। किसी धार्मिक आस्था या विचारों के गुलामीमें वे रहना नहीं चाहते थे। “चोरी मत करो, हिंसा मत करो, झूठ मत बोलो, भीख मत मांगो, साधु और ढोंगी बाबाओं के बहकावे में मत आओ, शराब यह विनाश का कारण है, भूत- पिशाच पर भरोसा मत करो, चीटियों की तरह परिश्रमी बनो, पशु पक्षी की तरह दूसरों पर प्रेम करो, मिलकर रहो, कभी भी हताश मत होना, मैंने तुम्हें अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाया है।” उनके विचारों और कार्य के कारण ही वे लोगों के प्रेरणास्रोत बने। उनके शब्द, विचार लोगों को प्रोत्साहित करने वाले थे और उलगुलान के लिए प्रेरित करने वाले थे।

संविधान के तहत हमें पांचवी और छठी अनुसूचि प्राप्त हुयी है। पांचवी अनुसूचि लागू होने के बाद भी आज देखिये चाहे झारखंड हो, छत्तीसगढ़ हो, गुजरात हो, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र हो इन राज्यों में पांचवी अनुसूचि लागू होते हुए भी लागू नही है। जिस अबुआ दिशुम अबुआ राज की बात करते हैं वह हमें दिख ही नहीं रहा है। क्योंकि जो वोट का अधिकार हमें मिला है उससे हम ऐसी सरकारें चुनते हैं जो हमारे बारे में सुनते ही नहीं है। इसलिए आदिवासियों में राजनैतिक जागृति की आवश्यकता है।

मू इंजीनियर उमेश रजक:

आदिवासी यह भारत के मूल निवासी है। इतिहास के विभिन्न काल खंडों में जो समग्र मूल निवासी है जिसमें आज एससी, एसटी, ओबीसी है। आदिवासियों ने विदेशियों के साथ निरंतर संघर्ष किया। उसके सामने सरेंडर ने होते हुए वे लड़ते रहे और जंगल की ओर बढ़ते गये। जिन्हें आज संवैधानिक रूप से शेड्यूल्ड ट्राइब कहा जाता है। एक तबका जो गांव के पास रहा जिसे पहले अछूत कहा गया और आज संवैधानिक भाषा में शेड्यूल कास्ट कहते हैं। अन्य एक बड़ा तबका जो गांव के अंदर रहा है जो शूद्र है जिसे आज ओबीसी कहते हैं।

आदिवासी इस शब्द से या नाम से ही प्रतीत होता है कि यह लोग देश के प्रथम नागरिक है, मूल निवासी है। इन्होंने अपनी पहचान, अपनी सभ्यता-कलाचार को बनाए रखा। इसी की तहत उनकी अपनी सत्ता होती थी। जिसे हम प्राकृतिक सत्ता कहते हैं। उनकी स्वयं निर्णय लेने की प्रक्रिया थी। स्व- शासन यंत्रणा थी।

आज जिस क्षेत्र में आदिवासी लोग रह रहे हैं उस झारखंड क्षेत्र में मुख्य तीन लोग हैं। एक आदिवासी, एक साधान और एक दीक्कू है। साधान का मतलब है जो आदिवासियों के साथ निरंतर रहते हैं। दूसरा है दीक्कू। दीक्कू का मतलब है दिक्कत या समस्या निर्माण करनेवाला (प्रॉब्लम क्रिएटर)। यह समस्या निर्माण करता है। यह दिक्कू लोग आदिवासियों की जो सभ्यता, परंपरा और उनके जो विचार हैं उसे तहस नहस करते हैं। उनके हक- अधिकारों और जल, जंगल, जमीन छीनने का काम करते हैं और आज तक कर रहे हैं। इसमें सेठ-साहूकार आते हैं और कुछ ठेकेदार भी हैं। जिस दौर में बिरसा मुंडा का आंदोलन चला वह दौर दोहोरी गुलामी का था। एक गुलामी सेठ- साहूकारों, सामंतवादी मनुवादियों का थी और दूसरी अंग्रेजो कि थी।

लेकिन जब हम बहुत करीब से देखते है तो पता चलता है कि आदिवासियों का शोषण जमींदार साहूकार और ठेकेदारों ने किया जो तथाकथित उच्च वर्ग से आते हैं, जिसको हम 15% के दायरे में रखते हैं। उस समय ब्रिटिश गवर्नमेंट थी। उसका रूल था। इस गवर्नमेंट का सहारा लेकर मुख्य तौर पर यह जमींदार और सेठ- साहूकारों ने आदिवासियों की जमीन, जो उनकी जीविका का मूल साधन है, उसपर हमला करना शुरू किया। बिरसा मुंडा को यह एहसास हुआ कि जमींदार शक्ति से,चालबाजी से हमारी जमीन को हड़प रहा है और हमे तकलीफ दे रहा है। तब उनके अंदर विद्रोह की भावना पैदा हुई। विद्रोह की भावना से उनका संघर्ष जारी रहा। उनको एहसास हुआ की यह जो सारी समस्या है यह सत्ता के कारण है, यह सत्ता का खेल है। जब तक इस देश में हमारी सत्ता नहीं होगी और मुंडाओं की सत्ता नहीं होगी, मूलनिवासियों की सत्ता नहीं होगी तब तक हमारी समस्या का समाधान नहीं होगा। इस पृष्ठभूमि पर उन्होंने यह नारा दिया। अपने समाज को कमांड दिया, आदेश दिया – ‘अबुआ दिशुम अबुआ राज’ मतलब अबुआ मतलब अपना और डिशूम माने देश और राज मतलब सत्ता । हम देश के धरती पुत्र है, यहां की जल-जंगल-जमीन हमारी है। इस देश में शासन भी हमारा होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here