
दिनांक 26 जुलाई 2021 को मूलनिवासी विद्यार्थी संघ एवं मूलनिवासी संघ के संयुक्त तत्वाधान में उत्तराखंड के रुड़की नगर निगम पर 6 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। रुड़की नगर निगम स्थित अंबेडकर चौक पर हुए इस धरना प्रदर्शन में मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर ललित कुमार और मूलनिवासी संघ के उत्तराखंड राज्य अध्यक्ष सुधीर कुमार प्रमुखता से मौजूद रहे।
धरना प्रदर्शन में छात्र एवं कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ राज्य में चल रहे सफाई कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन को समर्थन के लिए रुड़की में हो रहे धरना स्थल पर जाकर समर्थन किया।
1) उत्तराखंड के हजारों विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी करने, 2) NEET में OBC का प्रतिनिधित्व बहाल करने, 3) उत्तराखंड के मान्य सरकारी पदों के बैकलॉग को भरने, 4) उत्तराखंड सरकार के सभी विभागों में अस्थायी रूप से नियुक्त सभी सफाई कर्मचारियों को नियमित करने, 5) पिछले वर्षों से अब तक की बकाया छात्रवृत्तियां जारी करने तथा 6) कोरोना के नाम पर शिक्षा व्यवस्था की बर्बादी पर जल्द रोक लगते हुए स्कूल कॉलेज खोलने की मांग को लेकर देश के राष्ट्रपति एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

इस वक्त मूलनिवासी संघ के राज्य अध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि जुल्म अन्याय अत्याचार का मूलनिवासी समाज जवाब देने की तैयारी कर चुका है।
इस धरना प्रदर्शन में अनुज गौतम, गोविंद कुमार, आदेश सिंह, गुड्डी बैरवान, सुमित कुमार, आदेश कुमार, साद अली, गौरव सैनी, अमित चौधरी, राजीव चौधरी, सूरजपाल, इंतजार खान सलमान अली, राजा गौतम व विनोद सैनी के साथ भारी संख्या में विद्यार्थी, उनके अभिभावक तथा सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे।
उत्तराखंड से MNT NEWS NETWORK के संवाददाता राजा गौतम की रिपोर्ट।






