वरिष्ठ रंगकर्मी वीरा साथीदार का दुखद निधन

Veera Sathidar

महाराष्ट्र के जानेमाने कार्यकर्ता, वरिष्ठ रंगकर्मी, लेखक, कवि तथा फिल्म अभिनेता वीरा साथीदार का आज मंगलवार को नागपुर के एक अस्पताल में दुखद निधन हुआ।

वे कोविड से जूझ रहे थे। वे वेंटिलेटर पर थे।

उनकी बहुचर्चित फिल्म कोर्ट ने नेशनल अवार्ड जीता था और वह ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुयी थी। इस मूवी को 17 से अधिक विभिन्न अवार्ड मिले हैं।

इस बहुचर्चित फिल्म ने क़ानून और न्यायिक व्यवस्था में असंवेदनशील मानसिकता के लोग किस प्रकार से कार्यरत होते हैं और सरकार के महकमें में अपनी गलती छुपाने के लिए नयी कहानी गढ़ते हैं, इसका चित्रण किया है।

उनके इस प्रकार से असामयिक निधन से साहित्य और कला क्षेत्र का कर्मठ नेतृत्व को हमने खो दिया है।

बामसेफ और एमएनटी परिवार उनकी स्मृति में विनम्र अभिवादन करता है।

#Veera_Sathidar #वीरा_साथीदार #Court_Marathi_Movie

===

लगभग एक वर्ष पहले 28 अप्रैल 2020 को एमएनटी न्यूज़ नेटवर्क पर “क्या बॉलीवुड के माध्यम से मूलनिवासी बहुजनों के बीच ब्राह्मणवाद परोसा जा रहा है?” इस विषय पर लाइव चर्चासत्र में वीरा साथीदार सहभागी हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here