कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रोविंस ने एक पत्रक जारी करते हुए राष्ट्रनिर्माता बाबा साहब के जन्मदिन 14 अप्रैल को ‘डॉक्टर अंबेडकर समता दिवस दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यानी पूरे कनाडा में बाबा साहब की जयंती को समता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विश्व के तमाम देशों में बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। न सिर्फ वहां बसे अंबेडकरवादी-मूलनिवासी बहुजन समाज के लोग बल्कि वहां की सरकार भी अब बाबासाहेब के ज्ञान के आगे नतमस्तक हो रही है और उन्हें सम्मान दे रही है।
इससे जाहिर होता है कि भारत के अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी बाबा साहब की स्वीकार्यता बढ़ती जा रही है, और उन देशों में भी बाबासाहब डॉ अंबेडकर जयंती मनाई जाने लगी है।
निश्चित तौर पर यह कनाडा में बसे अंबेडकरवादियों के साथ दुनियाभर के फुले -अंबेडकरवादी मूलनिवासी बहुजन समाज के लिए एक बड़ी खबर है।
इससे पहले कनाडा के सिर्फ बरनबी नगरपालिका ने बाबा साहब की जयंती को डॉ. बी.आर. आंबेडकर द डे ऑफ इक्वेलिटी के रूप में मनाया था। लेकिन इस बार कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया राज्य ने यूनाइटेड किंगडम की रानी एवं कॉमनवेल्थ की प्रमुख एलिज़ाबेथ द्वितीय की सहमति से, 14 अप्रैल, 2021 को ‘डॉ बी आर आंबेडकर समता दिवस’ घोषित किया है।
बाबासाहेब डॉ आंबेडकर द्वारा जीवन भर मानवता के लिए किए गए संघर्ष को याद कर कनाडा में बाबासाहेब के जन्मदिन को ‘समता दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।








