किसान आंदोलन: प्रकाश सिंह बादल ने किया पद्म विभूषण लौटाने का ऐलान

कृषि क़ानूनों के विरोध में किसानों का दिल्ली- हरियाणा बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कृषि क़ानूनों को केन्द्र सरकार का किसानों के साथ किया गया धोका बताकर अपना पद् विभूषण लौटाने का ऐलान किया। बता दे कि अकाली दल पहले ही इन क़ानूनों के विरोध में एनडीए से अलग हो चुका है। इसके चलते हरसिमरत कौर को अपना मंत्रीपद भी छोड़ना पड़ा था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रकाश सिंह बादल ने पत्र में लिखा कि कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति सरकार की बेरुख़ी और उसका रवैया देख कर उन्हें आश्चर्य है।

आज किसान संघटनों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच दूसरे दौर की बैठक 12.30 बजे सुरू हो गई है। इस बातचीत में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेल मंत्री पीयूष गोयल और 40 किसान नेताओं मौजूद है।

कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ किसानों प्रदर्शन तेज कर लिया है। माना जा रहा है की किसान संगठनों और सरकार के बीच इस बैठक में कुछ बिंदुओ और एमएसपी जैसे वादों पर सहमति बन सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here