===========
बीते दिनों बामसेफ एवं मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ का कैडर कैम्प खागा फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) में संपन्न की गई । जिसकी अध्यक्षता सेवा निवृत शिक्षक मूलनिवासी सियाराम मौर्य जी ने की। इस कार्यक्रम में सर्वसम्मति से मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ फतेहपुर का गठन भी किया गया।
============
बीते दिनों उत्तर प्रदेश के खागा फतेहपुर में बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स में से एक मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ का एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे बामसेफ, मक्कम और मूलनिवासी संघ के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत शिक्षक मूलनिवासी सियाराम मौर्य जी ने की। जबकि कार्यक्रम का संचालन मूलनिवासी संघ उत्तर प्रदेश (साउथ) के अध्यक्ष मूलनिवासी मनसाद अहमद जी ने किया ।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्तागणो ने बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के साथ साथ बामसेफ और उसके ऑफ शूट विंग्स की भी चर्चा की।
मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मूलनिवासी प्रवीन कुमार सिंह ने मूलनिवासी बहुजन समाज के इतिहास और आज की परिस्थितियों में मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ की प्रासंगिकता एवं उसके द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे दस मांगों पर अपनी बाते रखी।
उन्होंने मक्कम की विभिन्न मांगो जैसे सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में ओबीसी को आरक्षण लागू किया जाए एवं क्रीमी लेयर समाप्त किया जाए, नयी पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन लागू की जाय, निजीकरण रोका जाए और राष्ट्रीकरण किया जाय और अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का गठन आदि मुद्दों पर चर्चा की।
बामसेफ उत्तर प्रदेश (साउथ) के अध्यक्ष मूलनिवासी शत्रुघन लाल जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बामसेफ संगठन एवं मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ संघ के गठन की आवश्यकता एवं महत्व पर चर्चा किया।
साथ ही उन्होंने बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा एवं संवर्धन राष्ट्रव्यापी महाजन जागरण अभियान पर अपनी बाते रखी।
कार्यक्रम में बामसेफ उत्तर प्रदेश संगठन सचिव मू० अखिलेशचन्द्र, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ के प्रदेश संगठन सचिव मू० उदयभान, बामसेफ फतेहपुर जिला अध्यक्ष मू ० अरूण कुमार उपस्थित रहे। जिन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया।
इनके अलावा मू ० रामनारायण मौर्य, मू ० डा.हेमेन्द्र वर्मा, मू ० किशोरी लाल, मू ० कुलदीप कुलभूषण, मू ० उपेन्द्र कुमार, मू ० योगेन्द्र कुमार, मू ० आशीष कुमार, मुकेश कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ जिला इकाई फतेहपुर का गठन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष के रूप में मूलनिवासी कृष्णवीर सिंह को चुना गया । जबकि जिला उपाध्यक्ष मूलनिवासी मुकेश कुमार, महासचिव मूलनिवासी योगेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष मूलनिवासी बीरभान, संगठन सचिव मूलनिवासी विजय रत्ना एवं मूलनिवासी अमन सिंह को चुना गया। जबकि सदस्य के रूप में मू० शशी सोनकर, मू० सूर्य मान गौतम, मू० सुशील मौर्य, मू० राधेश्याम और मू०आशीष कुमार को चुना गया।







