हाथरस घटना पर भाजपा नेताओं के शर्मिंदगी भरे बयान !

हाथरस बलात्कार और हत्या की घटना पर भाजपा नेताओं का अमानुष रवय्या धीरे धीरे सामने आ रहा है। पीड़िता के विरोध में बड़े बड़े नेता शर्मसार करने वाली बयानबाज़ी कर रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से भाजपा नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने विवादित दावा किया है। उनका कहना है कि पीडितां के आरोपी के साथ संबध थे।उसिने आरोपी को बाजरे के खेत में मिलने के लिए बुलाया था। जहां 14 सितंबर को वह मृत पाई गई थी

उन्होंने अपने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया। उसमें वे कह रहे है कि ‘लड़की ने लड़के को बुलाया होगा बाजरे के खेत में क्योंकि उनके बीच प्रेम-प्रसंग रहा था, ये सब बातें सोशल मीडिया और चैनलों पर भी आ चुकी हैं। वो पकड़ ली गई होगी, अक्सर यही होता है खेतों में। ये जितनी लड़कियां इस तरह की मरती हैं वो कुछ ही जगहों पर पाई जाती हैं।’

वो बयानबाज़ी में यही तक नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि ‘लड़की गन्ने, अरहर या बाजरे के खेत में पाई जाती हैं। वह नाले, झाड़ियों या जंगलों में पाई जाती हैं। धान या गेहूं के खेत में मरी क्यों नहीं मिली? इसके मरने की जगह वही है।

उसे किसिने घसीटकर ले जाते हुए नहीं देखा।आखिर यह घटनाएं इन्हीं जगहों पर क्यों होती हैं? इस विषय पर पूरे देश स्तर पर जांच होनी चाहिए। मैंने गलत नहीं कहा है, लेकिन लड़की दोषी नहीं है, लड़के दोषी हैं.’

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा नेता ने कहा, ‘मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि ये लड़के निर्दोष हैं. अगर उन्हें समय पर रिहा नहीं किया गया तो वे मानसिक प्रताड़ना झेलते रहेंगे. उनकी खोई हुई जवानी को कौन लौटाएगा? क्या सरकार उन्हें मुआवजा देगी?’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here