=============
पिछले कई वर्षों से आत्महत्या के मामले में हुई वृद्धि।
गृहणियों के आत्महत्या के मामले में भी हुई हैं वृद्धि।
====================
पिछले कुछ सालों के आंकड़ो पर गौर करे तो देश मे दिहाड़ी मजदूरों की आत्महत्या के मामलों में लगातार वृद्धि हुई हैं। यही नहीं दिहाड़ी मजदूरों के अलावा किसानों, गृहणियों और वेतनभोगी व्यक्तियों की भी आत्महत्या के आंकड़े सामने आए हैं।
====================
राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ो के मुताबिक, साल दो हजार चौदह से दो हजार इक्कीस तक सैकड़ो दिहाड़ी मजदूरों ने आत्महत्या की हैं।
साल दर साल के आंकड़ो पर गौर करे तो दो हजार चौदह मे पंद्रह हजार सात सौ पैतीस , दो हजार पनद्रह में तेईस हजार सात सौ निन्यानवे, दो हजार सौलह में पच्चीस हजार एक सौ चौसठ, दो हजार सतरह में अठाईस हजार सात सौ इकतालीस, दो हजार अठारह में तीस हजार एक सौ सत्ताईस, दो हजार उन्नीस में बत्तीस हजार पांच सौ तिरसठ, दो हजार बीस में सैंतीस हजार छह सौ छियासठ और दो हजार इक्कसी में बयालिस हजार से अधिक दिहाड़ी मजदूरों ने आत्महत्या की थी ।
आंकड़ो से स्पष्ट है कि आत्महत्या करने वाले दिहाड़ी मजदूरों की संख्या प्रत्येक वर्ष कम होने के जगह बढ़ी हैं । राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के ताजे आंकड़ो पर गौर करें तो साल दो हजार इक्कीस में एक लाख चौसठ हजार तेतीस लोगो ने आत्महत्या की है। जिनमे दिहाड़ी मजदूर, गृहणी, खेतिहार मजदूर, छात्र ,बेरोजगार और सरकारी व निजी क्षेत्रों में काम करने वाले लोग आदि शामिल हैं।
आंकड़ो के मुताबिक दो हजार इक्कीस में दिहाड़ी मजदूरों की आत्महत्या के प्रतिदिन औसतन मामले एक सौ पंद्रह दर्ज किए गए हैं । जबकि गृहणियों के आत्महत्या के प्रतिदिन औसतन मामले तिरसठ हैं। अर्थात दो हजार इक्कीस में हर रोज एक सौ पंद्रह दिहाड़ी मजदूरों ने आत्महत्या की हैं, वही रोजाना तिरसठ गृहणियों यानी घर मे काम करने वाली महिलाओं ने आत्महत्या की हैं।
साल दो हजार इक्कीस में गृहणियों के कुल आत्महत्या के मामले तेईस हजार एक सौ नवासी रहीं। जबकि पनद्रह हजार आठ सौ सत्तर पेशवर व्यक्तियों, अठारह सौ अंठानवे सरकारी सेवकों, ग्यारह हजार चार सौ इकतीस निजी क्षेत्र के उद्यमों से जुड़े लोगों तथा पच्चीस सौ इकतालीस सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से जुड़े कर्मचारियों ने आत्महत्या की हैं।
इनसब के अलावा, पांच हजार तीन सौ अठारह किसानों और चार हजार आठ सौ छह दुसरो की ज़मीन पर काम करने वाले किसानों ने आत्महत्या की हैं। जबकि पिछले साल तेरह हजार नवासी छात्रों और तेरह हजार सात सौ चौदह बेरोजगार व्यक्तियों ने आत्महत्या की हैं।







