==============
मूलनिवासी परिवार की गोली मार कर हत्या।
==========
ख़बर मध्य प्रदेश से निकल कर आई हैं । जहाँ आम झगड़े में द्विजों ने एक मूलनिवासी परिवार पर हमला किया और उनपर गोली चलाई। इस घटना में मूलनिवासी दंपति समेत एक बेटे की मौत हो गयी। जबकि हमले में दो बेटे गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज अभी चल रहा हैं।
=================
चुनाओं के समय राजनीतिक पार्टियां भले ही खुद को शोषित और पीड़ितों का मशीहा बताने लगती हो। लेकिन हकीकत इससे कोषों दूर हैं। भाजपा और कांग्रेस के शाषण में हमेशा मूलनिवासियों के साथ अत्याचार होते रहे हैं।
भाजपा के शासन में पार्टी के सदस्यों के साथ साथ द्विजों की भी गुंडागर्दी अपने चरम पर हैं। इसका ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश के दमोह ज़िले के देहात थानाक्षेत्र के देवरान गांव का मामला हैं । जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी । जबकि परिवार के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के मुताबिक आरोपी और पीड़ित परिवारों के महिलाओ के बीच पहले से किसी बात को लेकर अनबन थी । ये झगड़ा बढ़ गया। पुलिस के मुताबिक, एक मामूली विवाद के बाद छह द्विजों ने अनुसूचित जाति के दंपति और उनके पुत्र की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि दो भाई का इलाज चल रहा हैं।
मृतक की पहचान साठ वर्षीय घमंडी अहिरवार इनकी पत्नी अंठावण वर्षीय राजप्यारी अहिरवार और बत्तीस वर्षीय पुत्र मानक अहिरवार के रूप में की गयी हैं। जबकि परिवार के दो अन्य बेटों का इलाज चल रहा हैं।
इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के परिजनों और समुदाय के अन्य लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर दमोह में शवों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि, आरोपियों की अवैध संपत्ति को नष्ट करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। कई घंटों के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया , लेकिन इलाके में तनाव बना रहा। शवो के अंतिम संस्कार तक गांव में भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
हालांकि इस मामले में मुख्य आरोपी द्विज जगदीश पटेल सहित चार लोगों को बीते मंगलवार शाम तक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हैं। जबकि तीन अन्य आरोपी अभी तक फरार हैं।
पुलिस मुख्य आरोपी को भले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं। लेकिन इन घटनाओ से कानून व्यवस्था की स्थिति के साथ साथ गरीबों को सुरक्षा प्रदान करने में भाजपा सरकार की विफलता को उजागर करती है।
इस मामले में महानिरीक्षक अनुराग ने बताया की, छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की हत्या और अन्य धाराओं के साथ ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।








